WWE Legend Retirement: किसी भी रेसलर के लिए रेसलिंग को अलविदा कहना काफी मुश्किल है. कई सालों तक रिंग में सबकुछ झोंकने के बाद संन्यास लेने का वक्त बहुत कठिन होता है. हाल ही में WWE में जॉन सीना के 23 साल का करियर खत्म हुआ. रिटायरमेंट मैच के बाद वो भी भावुक नज़र आए. खैर अब एक 53 साल के पूर्व WWE स्टार ने भी अचानक रिटायरमेंट ले लिया है. हेल्थ की वजह से उन्हें अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाना पड़ा है.
पूर्व WWE स्टार की बड़ी घोषणा
टोनी डेविटो का नाम रेसलिंग फैंस बहुत अच्छे से जानते होंगे. 90 के दशक में उन्होंने WWE में अपने धमाकेदार काम से खूब वाहवाही लूटी थी. द रॉक और अंडरटेकर जैसे दिग्गजों से उन्होंने टक्कर ली थी. हाल ही में टोनी की आंख में खतरनाक स्ट्रोक आया. इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें रेसलिंग ना करने की सलाह दी. टोनी ने रिंग ऑफ ऑनर में भी खूब नाम कमाया. वहां पर वो चैंपियनशिप जीतने में भी कामयाब रहे थे.
फ्लोरिडा में हुए ALW शो के दौरान टोनी ने रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने कहा,”मैं जब सुबह उठा तो बाईं आंख से मुझे दिखाई नहीं दिया. मैं तुरंत ही डॉक्टर के पास गया. वहां पता चला कि आंख में स्ट्रोक है. मेरी आंख में खून का थक्का जम गया था. डॉक्टर ने बताया कि अब उनका रेसलिंग करियर खत्म हो गया है. अब मैं ज्यादा चोट बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं. ना ही अपनी जान जोखिम में डाल सकता हूं”.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: 2025 के 10 फिसड्डी रेसलर्स, सबसे ज्यादा हार के साथ फैंस को किया निराश
टोनी डेविटो ने रेसलिंग करियर को लेकर दिया बयान
टोनी डेविटो ने कहा कि वो अब रिंग में कम्पीट नहीं करेंगे, लेकिन फ्यूचर में किसी कंपनी के साथ बैकस्टेज कार्य के लिए जुड़ सकते हैं. उन्होंने कहा,”मैं इस बिजनेस में काफी लंबे समय से हूं. मैंने WWF और ECW के लिए रेसलिंग की. मैंने रिंग ऑफ ऑनर में टाइटल हासिल किया. मैंने इस गेम में बहुत कुछ किया है. मैंने अभी अलविदा नहीं कहा है. मैं रिंग में कम्पीट नहीं करूंगा, लेकिन किसी ना किसी तरह रेसलिंग से जुड़ा रहूंगा”.
ये भी पढ़ें:-WWE में आएगा दिग्गज Chris Jericho का तूफान! धमाकेदार वापसी की संभावित तारीख का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines