Triple H: जनवरी, 2020 में MVP ने WWE में वापसी की थी. अगस्त, 2024 में वह कंपनी से चले गए. इस महीने उन्होंने AEW में डेब्यू किया. MVP को रेसलिंग का बहुत अनुभव है. AEW में भी वह अपने ग्रुप के साथ अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने कई बार WWE के ऊपर जहर उगला है. अब उन्होंने ट्रिपल एच को लेकर भी बयान दिया है. MVP ने बताया है कि वह क्यों द गेम की इज्जत नहीं करते हैं.
पूर्व WWE स्टार ने क्या कहा?
2022 से ट्रिपल एच WWE के क्रिएटिव हेड हैं. यह इतना बड़ा काम है कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं. द गेम से भी बहुत लोग नाराज रहते हैं. WWE से जब MVP गए थे तो उन्होंने ट्रिपल एच के ऊपर आरोप लगाए थे. ऐसा लगता है कि वह इससे कभी पीछे हटने वाले नहीं हैं. जब भी मौका मिलता है वह ट्रिपल एच के ऊपर निशाना साधते हैं.
हाल ही में TMZ Inside The Ring को MVP ने अपना इंटरव्यू दिया. दिग्गज ने वहां पर कहा कि जो भी उन्होंने ट्रिपल एच के ऊपर टिप्पणी की है उसे कभी वापस नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि वह उनका सम्मान नहीं करते हैं. MVP के अनुसार,”मैं हमेशा अपने शब्दों पर कायम रहूंगा. मेरे मन में ट्रिपल एच के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर जरा भी सम्मान नहीं है. मैं उनकी इज्जत नहीं करता हूं. इसका कारण भी मैं आपको बताऊंगा. अगर मैं आपके बारे में कुछ कहता हूं तो मैं आपको बताऊंगा. अगर आप आकर मुझसे पूछें कि मैंने क्या कहा तो मैं मना नहीं करूंगा कि मैंने क्या कहा. मैं कहूंगा कि हां कहा था.”
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जिनका WWE करियर Triple H की खराब बुकिंग के कारण अधर में लटका हुआ है
MVP नहीं रखेंगे WWE में कदम
MVP अब 51 साल के हो चुके हैं. वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द वह रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. यह बात लगभग पक्की है कि वह अपने करियर को AEW में ही खत्म करेंगे. कई बार इंटरव्यू में वह कह चुके हैं कि कभी WWE में नहीं जाएंगे. MVP को टोनी खान ने बढ़िया डील भी दी होगी. इस कारण से भी वह वहां पर बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में एंट्री करते वक्त John Cena हमेशा सैल्यूट क्यों करते हैं? जानें असली वजह
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
23 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
23 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
1 day agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
6 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines