Mercedes Mone: WWE में 2012 से 2022 तक साशा बैंक्स ने जबरदस्त काम किया. विमेंस डिवीजन में उनका दबदबा रहा था. बैंक्स पिछले कुछ सालों से AEW में मर्सिडीज मोने नाम से कार्य कर रही हैं. अब तो उन्होंने रेसलिंग वर्ल्ड में अपना कद और ऊंचा कर दिया है. आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने एक ही समय में 11वां टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है. इससे पहले यह कारनामा आजतक कोई नहीं कर पाया. शायद उनके इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ भी नहीं पाएगा.
AEW WrestleDream में मर्सिडीज मोने को मिला मैच
AEW WrestleDream में मर्सिडीज मोने का कोई मैच तय नहीं किया गया था. इसके बावजूद उन्होंने एक ओपन चैलेंज देने का फैसला किया. उनकी चुनौती का जवाब देने के लिए ROH विमेंस टेलीविजन चैंपियन मीना शिराकावा आईं. इसके बाद ऐलान किया गया कि यह टाइटल बनाम टाइटल मैच होगा. शिराकावा और मोने के बीच तगड़ा मैच हुआ. दोनों ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. रोमांचक मुकाबले में अंत में मोने ने जीत दर्ज कर 11वां टाइटल अपने नाम किया. उन्होंने अल्टिमो गुएरेरो को रिकॉर्ड को पीछे कर बड़ा कारनामा किया है. मोने अपने करियर में लगातार बड़े कारनामे करती जा रही हैं. हर तरफ से लिए उनके लिए खुशखबरी आ रही है. 33 साल की उम्र में धमाकेदार काम से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Seth Rollins को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस शो में तय होगा भविष्य, छोड़ना पड़ सकता है टाइटल!
मर्सिडीज मोने पर हुआ अटैक
आपको बता दें मुकाबले से पहले मोने ने क्रिस स्टेटलैंडर की बेइज्जती की थी. उन्होंने AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को रिंग से बाहर जाने के लिए कहा. क्रिस उस समय रिंग से चली गईं लेकिन बाद में उन्होंने बवाल मचाया. क्रिस ने मोने के चैंपियन बनने के बाद उनके ऊपर हमला किया. ऐसा लगता है कि आगे जाकर मोने और क्रिस के बीच तगड़ा मैच होगा. इनके बीच मुकाबला काफी तगड़ा होगा.
ये भी पढ़ें:-John Cena का 23 साल का सपना…रिटायरमेंट से पहले होगा पूरा, WWE में इस टाइटल को पहली बार जीतकर रचेंगे इतिहास!
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines