'बदमाश और घिनौना इंसान'- विवादास्पद रेसलर ने WWE दिग्गज CM Punk की उड़ाई धज्जियां

WWE में सीएम पंक का बहुत बड़ा नाम है. अब एक पूर्व चैंपियन ने पंक को लेकर कुछ अपशब्दों को प्रयोग किया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी.

PUNK (1)

सीएम पंक

CM Punk: रेसलिंग की दुनिया में सीएम पंक का बहुत बड़ा नाम है. 2023 के अंत में उन्होंने WWE में वापसी की थी. तब से उनका काम बढ़िया रहा है. उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. वह जहां भी जाते हैं वहां उन्हें प्यार मिलता है. खैर पूर्व WWE स्टार मैट रिडल ने इस बार पंक के ऊपर धावा बोला है. रिडल ने कहा कि पंक के साथ काम करना बेकार है. आप जानते हैं कि रिडल WWE के विवादास्पद रेसलर रहे हैं. उनकी गलतियों के कारण ही WWE ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार का चौंकाने वाला बयान

TMZ को हाल ही में मैट रिडल ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर रिडल से पंक को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने दिग्गज को बदमाश और घिनौना इंसान कह दिया. रिडल ने कहा,”मैं सच कहता हूं. सीएम पंक गंदे इंसान हैं. अगर वह आगे बढ़ना चाहे तो मुझे हरा नहीं सकते. वह मुझे बॉक्सिंग फाइट में मिल सकते हैं. वह मुझसे MMA केज में मिल सकते हैं. मुझे लगता है कि पंक नकली हैं और वह घिनौने इंसान हैं. यह बात मैं खुद कह रहा हूं. लोग मुझे घिनौना समझते हैं. मैं कुछ गलत नहीं किया है”.

विज्ञापन

WWE Clash in Paris 2025 में सीएम पंक को मिली हार

हाल ही में Clash in Paris का आयोजन फ्रांस में हुआ था. मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने एलए नाइट, सीएम पंक और जे उसो के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला बहुत तगड़ा रहा. पंक मुकाबला जीतने वाले थे लेकिन बैकी लिंच ने आकर उन्हें लो-ब्लो लगा दिया. बैकी की वजह से रॉलिंस अपना टाइटल रिटेन करने में सफल रहे. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में भी बवाल देखने को मिला. पंक पूरे शो में रॉलिंस के इंतजार में रहे. उनके सैगमेंट में बैकी ने दखलअंंदाजी की. बैकी ने पंक को थप्पड़ भी मारे. रॉलिंस इस दौरान स्टेज पर आए और पंक के ऊपर निशाना साध कर चले गए. ब्लू ब्रांड के आगामी एपिसोड में अब पंक की पत्नी एजे ली की वापसी हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 20 सितंबर को होने वाले Wrestlepalooza में पंक और ली का मुकाबला रॉलिंस और बैकी के साथ हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ