Former WWE Star: WWE में डाना ब्रुक का नाम आप सभी ने सुना होगा. उन्होंने कंपनी में 2013 से 2023 तक तगड़ा काम किया. इसके बाद उन्होंने TNA में अपना दबदबा दिखाया. वहां पर वह ऐश बाय एलिगेंस नाम से काम कर रही हैं. उन्होंने TNA नॉकआउट वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल की. अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल उन्होंने अपना टाइटल छोड़ दिया है. इसके पीछे का बड़ा कारण भी सामने आया है. शायद इस बारे में जानकर फैंस खुश नहीं होंगे.
पूर्व WWE सुपरस्टार ने लिया बड़ा फैसला
ऐश बाय एलिगेंस Victory Road 2025 शो में नज़र आईं. ऐसा लग रहा था कि उन्होंने रिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. उन्होंने अपना टाइटल छोड़कर इस बुरी खबर को और ज्यादा बढ़ा दिया. एलिगेंस का पहले Victory Road 2025 शो में साशा स्लैमोविच से मैच होना था लेकिन घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया. 36 साल की ऐश ने अब अपना टाइटल छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि अब वह कम्पीट नहीं कर पाएंगी. उन्होंने इन-रिंग एक्शन से दूर होने की बात कही. उन्होंने TNA और फैंस का धन्यवाद भी दिया. ऐश ने अगस्त, 2025 में ही टाइटल जीता था. 33 दिन तक टाइटल अपने पास रखने के बाद उन्होंने इस छोड़ दिया. एक तरह से कहा जाए तो उनके टाइटल रन का दुखद अंत हुआ है.
ये भी पढ़ें:-WWE Crown Jewel 2025 के लिए चैंपियन vs चैंपियन मैच का ऐलान, दो खूबसूरत हसीनाओं के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग
WWE में कैसा रहा डाना ब्रुक का करियर?
WWE में डाना ब्रुक का करियर काफी लंबा रहा. उन्होंने जुलाई, 2013 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. शुरुआत में उन्होंने NXT में काम किया. एमा के साथ उनकी जोड़ी जबरदस्त रही. 2016 में डाना ने मेन रोस्टर में एंट्री की. उन्होंने Raw रोस्टर में बड़े स्टार्स के साथ कार्य किया. 2019 में उन्हें SmackDown में शिफ्ट कर दिया गया. लेसी एवंस के साथ मिलकर उन्होंने बेली और साशा बैंक्स को टक्कर दी थी. 2023 में डाना को रिलीज कर दिया गया था. इससे पहले उन्होंने 15 बार 24/7 चैंपियनशिप जीती. डाना ने 2014 में TNA में कदम रखा था.
ये भी पढ़ें:- Brock Lesnar के फैंस के लिए बुरी खबर, 2025 में अब WWE रिंग में नहीं दिखेगा जलवा, जानिए कब होगी वापसी?
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
14 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
16 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines