Braun Strowman: 2 मई, 2025 को WWE ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए कुछ स्टार्स को कंपनी से निकाल दिया था. इसमें मॉन्स्टर ब्रॉन स्ट्रोमैन का नाम भी शामिल था. स्ट्रोमैन के रिलीज से कई लोग दुखी हुए थे. वह लगातार अच्छा काम कर रहे थे लेकिन फिर भी उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया. खैर इसके बाद से स्ट्रोमैन ने अपनी फिजिक पर तगड़ा काम किया है. इस बार तो उनकी बॉडी देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. स्ट्रोमैन ने कैप्शन के जरिए संकेत दिए हैं कि वह बहुत जल्द इन-रिंग एक्शन में वापसी करने वाले हैं.
ब्रॉन स्ट्रोमैन का शानदार लुक
ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE से रिलीज हुए करीब चार महीने हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह काफी हट्टे-कट्टे और एकदम फिट लग रहे हैं. स्ट्रोमैन का शरीर पहले से ही काफी विशाल है. उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने लुक में काफी बदलाव किया है. पहले से कहीं ज्यादा फिट वह इस बार दिख रहे हैं. स्ट्रोमैन ने अपनी दाढ़ी भी बहुत ज्यादा बढ़ा ली है. ऐसा लग रहा है कि वह बहुत जल्द किसी अन्य कंपनी में डेब्यू के लिए तैयार हैं. स्ट्रोमैन ने कैप्शन में लिखा,”351 पाउंड. इस नए बड़े पर्दे के लिए लगभग तैयार. आगे बहुत सारी मजेदार चीजें आने वाली हैं”.
AEW में जा सकते हैं ब्रॉन स्ट्रोमैन
WWE ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को दूसरी बार रिलीज किया है. इस लिहाज से देखा जाए तो अब उनका दोबारा WWE में वापस आना काफी मुश्किल है. WWE में स्ट्रोमैन का करियर शानदार रहा. 2017 के बाद कंपनी ने उन्हें पुश दिया. हमेशा वह बड़े मैचों का हिस्सा रहे. 2020 में उन्होंने गोल्डबर्ग को हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी. स्ट्रोमैन ने WWE के साथ ऑफिशियल तौर पर अपने 90-दिवसीय नॉन-कम्पीट क्लॉज पूरे कर लिए हैं. अब वह किसी अन्य कंपनी में जाने के लिए फ्री हैं. स्ट्रोमैन का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है. AEW के मालिक टोनी खाने ने उनके ऊपर नजरें जरूर लगाई होंगी. आने वाले कुछ हफ्तों में AEW में स्ट्रोमैन का डेब्यू देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-Clash in Paris में तबाही मचाने को तैयार WWE के किंग Roman Reigns, मास्टरप्लान का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines