Cody Rhodes: WWE में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी मौजूदा समय में खतरनाक चल रही है. दोनों एक-दूसरे को पीटने पर तुले हुए हैं. कोडी को बेइज्जत करने का मौका बिल्कुल भी मैकइंटायर नहीं छोड़ रहे हैं. तीन-चार महीनों से उन्होंने चैंपियन को खूब परेशान किया है. इनके बीच मैच भी हो चुके हैं. WWE ने हाल ही में रोड्स की जॉन सीना के इन-रिंग गियर के साथ रिंग की एक फोटो पोस्ट की. इस पर मैकइंटायर ने निशाना साधते हुए उन्हें ड्रामेबाज कह दिया.
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?
जॉन सीना ने कुछ दिन पहले Saturday Night’s Main Event में आखिरी मैच लड़ा था. उन्हें रोस्टर के सभी स्टार्स ने बाहर आकर विदाई दी थी. कोडी रोड्स और सीएम पंक ने सीना को अपना टाइटल दिया. सीना ने अंत में अपने जूते, आर्मबैंड और रिस्टबैंड को उतारकर रिंग के बीच में रख दिया था. इसके बाद वो वहां से चले गए. कोडी कुछ देर तक रिंगसाइड से सीना की चीजों को देखते रहे और वो भावुक भी हो गए थे. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
WWE ने कोडी रोड्स के भावुक पल का एक क्लिप साझा किया. फैंस रोड्स को देखकर इमोशनल हो गए. ड्रू मैकइंटायर ने इस मौके का फायदा उठाया और रोड्स पर निशाना साधा. मैकइंटायर ने रोड्स पर नाटकबाज होने का आरोप लगाया. मैकइंटायर ने कहा कि कोडी कैमरे के सामने अच्छा दिखने के लिए दिखावा कर रहे हैं. उन्होंने कहा,”क्या यहां कोई कैमरा चल रहा है? हां. ठीक है, बस यहीं मेरे ऊपर नज़र रखो”.
ये भी पढ़ें:-‘The Rock ने चॉकलेट और आइसक्रीम भेजी’- WWE के द फाइनल बॉस को लेकर Seth Rollins का बड़ा खुलासा
कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर पर किया हमला
ड्रू मैकइंटायर को SmackDown से सस्पेंड किया गया है. उनकी वापसी के लिए जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने उनके घर पर एक मीटिंग रखी थी. एल्डिस और मैकइंटायर के बीच वहां पर बातचीत हुई. मैकइंटायर ने कहा कि उन्हें कोडी के खिलाफ एक और टाइटल मैच दिया जाना चाहिए. कुछ देर बाद मैकइंटायर के घर के बाहर कोडी पहुंच गए. कोडी ने मैकइंटायर पर हमला किया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. सिक्योरिटी और एल्डिस ने बड़ी मुश्किल से मामले को संभाला.
ये भी पढ़ें:-3 बड़ी चीजें जो 2026 में Triple H ने WWE के किंग Roman Reigns के लिए जरूर करनी चाहिए
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
15 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
17 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines