John Cena: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. अपने कुछ पुराने विरोधियों से उनकी टक्कर हो चुकी है. फैंस उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. 13 दिसंबर, 2025 को Saturday Night’s Main Event में सीना अपने WWE करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अंतिम विरोधी कौन होगा. लोग इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं. अब एक 40 साल के फेमस स्टार ने संकेत दिए हैं कि वह सीना को चुनौती दे सकते हैं. वैसे सीना और उनके बीच मैच होना बनता भी है.
कौन होगा WWE में जॉन सीना का अंतिम विरोधी?
ड्रू मैकइंटायर अब WWE के बड़े स्टार बन चुके हैं. पिछले साल जब जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट रन का ऐलान किया था तब से मैकइंटायर लगातार बयान दे रहे हैं. उनका कहना है कि वह सीना के साथ मैच लड़ना चाहते हैं. मैकइंटायर ने यह भी कहा कि वह जॉन को कई बार ललकार चुके हैं लेकिन उनका कभी जवाब नहीं आया. अब ऐसा लगता है कि उन्हें सीना के खिलाफ बड़ा मौका मिलने वाला है.
जॉन सीना का आने वाले महीनों में ब्रॉक लैसनर के साथ मैच होना भी पक्का है. SummerSlam 2025 के अंत में लैसनर ने वापसी करते हुए सीना पर एफ-5 लगाया था. खैर लिस्ट में अब मैकइंटायर का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सीना का सामना करने के बारे में संकेत दिए हैं. उन्होंने लोगन पॉल से कहा कि वह किसी भी तरह सीना से बदला लें. मैकइंटायर ने यह भी कहा कि बदले के लिए लोगन को चाहे कुछ भी करना पड़े वह करना चाहिए.
WWE Clash in Paris 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
जॉन सीना अपने रिटायरमेंट टूर में अभी तक दो बार कोडी रोड्स का सिंगल्स मैच में सामना कर चुके हैं. रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. इसके बाद सीना ने रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और सीएम पंक का सामना किया. हाल ही में हुए समरस्लैम 2025 में कोडी ने सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया. Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. वहां पर लोगन पॉल का सामना सीना करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Clash in Paris में होने वाले John Cena के मैच का नतीजा आया सामने, दिग्गज ने की भविष्यवाणी!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines