Saturday Night’s Main Event: आगामी 1 नवंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होगा. कंपनी इसकी तैयारी में लगी हुई है. कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है. WWE ने एक और बड़े मैच के बारे में बता दिया है. आपको बता दें शो में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी मौजूदा समय में तगड़ी चल रही है. मैकइंटायर के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका होगा. इस बार कोडी अपना टाइटल गंवा भी सकते हैं.
निक एल्डिस ने कही बड़ी बात
निक एल्डिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “जैसा कि आप लोग जानते हैं अगले शनिवार, 1 नवंबर को हम आपके लिए WWE Saturday Night’s Main Event ला रहे हैं. पिछले हफ्ते और इससे पहले घटनाओं के बाद मैं WWE के अन्य ऑफिशियल्स के साथ विचार कर रहा हूं. हमने Saturday Night’s Main Event के लिए मैच को ऑफिशियल बनाने का फैसला किया है. कोडी रोड्स अपनी चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. अमेरिकन नाईटमेयर बनाम स्कॉटिश वॉरियर, जो 1 नवंबर के लिए लाइव होगा. मैं आप सभी को SmackDown में मिलूंगा”.
ये भी पढ़ें:-2025 में इन 3 फेमस WWE स्टार्स की फूटी किस्मत…चैंपियनशिप छोड़ने पर होना पड़ा मजबूर
WWE Wrestlepalooza 2025 में ड्रू मैकइंटायर को मिली थी हार
SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. इसके बाद से ही ड्रू मैकइंटायर की नजरें कोडी की चैंपियनशिप पर हैं. मैकइंटायर ने कोडी के ऊपर जानलेवा हमला भी किया था. इस वजह से कुछ समय के लिए एक्शन से रोड्स बाहर भी हो गए थे. दोनों के बीच सितंबर में हुए Wrestlepalooza में चैंपियनशिप मैच हुआ था. वहां पर कोडी ने टाइटल रिटेन किया था.
पिछले हफ्ते SmackDown में ड्रू मैकइंटायर और जेकब फाटू के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच होने वाला था लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. मैच से पहले किसी ने फाटू के ऊपर बैकस्टेज हमला कर दिया. कोडी ने आकर मैकइंटायर के साथ मैच लड़ा था. कोडी ने ड्रू के ऊपर टाइटल से हमला कर दिया था. इस वजह DQ से ड्रू को जीत मिल गई.
ये भी पढ़ें:-John Cena सहित WWE के बड़े स्टार्स ने स्पेशल अंदाज में इंडियन फैंस को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines