WWE Raw: WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को शानदार मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी ने एक तगड़ा सरप्राइज भी दिया. शो में WWE के सबसे बड़े हील और मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने वापसी की. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए. मिस्टीरियो के लुक में बदलाव भी देखने को मिला. उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड और 2026 की वुमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन को गले लगाया.
WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो की धमाकेदार वापसी
रॉयल रंबल के बाद पोस्ट-शो में लिव मॉर्गन ने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने अपनी जीत डॉमिनिक मिस्टीरियो को समर्पित की. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में मिस्टीरियो ने चौंकाने वाली वापसी की. डॉमिनिक को 20 दिसंबर 2025 को हुए AAA के इवेंट में शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा था. अब जाकर उनकी वापसी हुई है. वो चश्मा पहने हुए नए लुक में आए. उन्होंने अपने शरीर पर कुछ नए टैटू भी बनाए हैं. मिस्टीरियो ने कहा कि वो मॉर्गन का स्वागत करने और उनकी रॉयल रंबल जीत का जश्न मनाने आए हैं. मॉर्गन ने तुरंत एंट्री की. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. आप सभी जानते हैं कि दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, Royal Rumble जीतने के बाद खुद चुना विरोधी
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने जॉन सीना को हराया
WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. मैच में राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की. लिव मॉर्गन ने भी वापसी कर सीना के ऊपर हमला किया था. इसका फायदा मिस्टीरियो ने उठाया. उन्होंने सीना को हराकर अपने करियर में दूसरी बार आईसी टाइटल जीता. खैर अब मिस्टीरियो ने इंजरी से वापसी कर ली है. देखना होगा कि उनके आगे का रन कैसा होगा.
ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Roman Reigns ने WrestleMania 42 में WWE चैंपियन CM Punk को अपने विरोधी के रूप में चुना
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines