Wrestlepalooza: WWE Wrestlepalooza 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 20 सितंबर को फैंस को एक तगड़ा शो देखने को मिलेगा. इस इवेंट की 25 साल बाद वापसी हो रही है और कंपनी ने इसे बड़ा बनाने के संकेत दे दिए हैं. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. धमाकेदार मैचों का ऐलान कंपनी द्वारा किया गया है. खैर मैच कार्ड में अब एक और टाइटल मुकाबला जोड़ दिया गया है. आपको बता दें Wrestlepalooza 2025 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे.
WWE SmackDown में हुई कोडी रोड्स की वापसी
SummerSlam 2025 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में कोडी रोड्स के ऊपर ड्रू मैकइंटायर ने जानलेवा हमला किया था. कहा गया था कि कोडी इंजर्ड हो गए हैं. वह टीवी पर नज़र नहीं आए. ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड के मेन इवेंट में मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन के बीच मैच हुआ. दोनों स्टार्स ने फैंस को धमाकेदार मैच दिया. अंत में मैकइंटायर ने जीत हासिल की.
मैच खत्म होने के बाद भी ड्रू ने ऑर्टन के ऊपर हमला किया. रिंगसाइड में ऑर्टन को अनाउंस टेबल के पास क्लेमोर किक लगाने वाले थे लेकिन कोडी रोड्स ने वापसी कर ली. कोडी ने रिंग में मैकइंटायर को जबरदस्त कोडी कटर लगाया. कोडी ने इसके बाद माइक लेकर Wrestlepalooza 2025 के लिए मैकइंटायर को चुनौती दी. WWE ने भी अब इस मैच को ऑफिशियल कर दिया है. कोडी ने पिछले महीने SummerSlam में जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दोबारा अपने नाम की थी.
ये भी पढ़ें:-Cody Rhodes ने WWE में वापसी कर दुश्मन को बुरी तरह धोया, Wrestlepalooza 2025 में चैंपियनशिप मैच की भरी हुंकार
WWE Wrestlepalooza 2025 का अपडेटेड मैच कार्ड
- जॉन सीना vs ब्रॉक लैसनर (सिंगल्स मैच)
- सीएम पंक, एजे ली vs सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच (मिक्स्ड टैग टीम मैच)
- जे उसो, जिमी उसो vs ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड (टैग टीम मैच)
- स्टेफनी वकेर vs इयो स्काई (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
- कोडी रोड्स vs ड्रू मैकइंटायर (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच)
ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar vs John Cena मैच को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए WWE Wrestlepalooza 2025 में कब होगी टक्कर?
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
11 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
16 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines