Cody Rhodes: WWE में कोडी रोड्स ने 2022 में हुए रेसलमेनिया के जरिए वापसी की थी. सैथ रॉलिंस के साथ उनका मैच हुआ था. कोडी का ये दूसरा रन जबरदस्त रहा. उन्हें कंपनी ने जबरदस्त पुश दिया. दो बार उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके अलावा उन्होंने रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. कोडी मौजूदा समय में सबसे बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं. कोडी ने इस बार अपने रिटायरमेंट को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया है.
WWE स्टार कोडी रोड्स ने क्या कहा?
हाल ही में ESPN Unsportsmanlike को कोडी रोड्स ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर बात रखी. कोडी ने संकेत दिए कि वो बहुत जल्द WWE को अलविदा कह सकते हैं. उन्होंने कहा, “अब मेरे पास कोई तय समय सीमा नहीं है. पहले ऐसा हुआ करता था. मुझे ये पता है कि WWE के साथ मैं जो अगली डील करूंगा, इसके बाद मैं कहीं नहीं जाऊंगा. ये मेरी आखिरी डील होगी. रेसलिंग की दुनिया इतनी शानदार है कि इसमें अपने करियर का अंत करना बहुत मुश्किल है. खासकर आप 2026 में देखिए. ब्रॉक लैसनर अपने चरम पर हैं. रोमन रेंस भी ऊपर हैं. सीएम पंक बेस्ट दे रहे हैं. इस बिजनेस में उम्र का कोई महत्व नहीं रह गया है”.
ये भी पढ़ें:-बाप हिट, बेटा सुपरहिट, ब्रॉक लैसनर WWE में तो लड़का इस गेम में हैट्रिक लगाकर मचा रहा है धमाल
WWE Elimination Chamber 2026 में कोडी रोड्स मचाएंगे बवाल
कोडी रोड्स के लिए साल 2026 की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. मैकइंटायर और उनकी राइवलरी अभी भी जारी है. इसमें जेकब फाटू भी शामिल हैं. खैर WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2026 है. इसका आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होगा. वहां पर होने वाले मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें हैं. जो भी विजेता बनेगा, उसे रेसलमेनिया 42 में मैकइंटायर के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा. चैंबर मैच में रोड्स का जलवा भी दिखेगा. वो जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 के बाद WWE को अलविदा कह सकते हैं 5 स्टार्स, लिस्ट में Roman Reigns सहित चौंकाने वाले नाम
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines