WWE: WWE SummerSlam 2025 सीएम पंक के लिए कुछ खास नहीं रहा. नाइट-1 में उन्होंने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद सैथ रॉलिंस ने आकर उनके ऊपर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया. रॉलिंस नए चैंपियन बन गए. खैर अब पंक आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. WWE का बहुत जल्द यूके टूर शुरू होने वाला है. इसके शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है. पंक का जलवा भी वहां पर देखने को मिलेगा.
बड़े चैंपियनशिप मैच में नज़र आएंगे सीएम पंक
Clash in Paris का आयोजन आगामी 31 अगस्त को होने वाला है. इसके तहत 23 से 28 अगस्त के बीच पांच हाउस शो भी होंगे. सीएम पंक इसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 23 अगस्त को लिवरपूल में होने वाले शो में पंक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए डॉमिनिक मिस्टीरियो को चुनौती देंगे. हाल ही में हुए SummerSlam 2025 में मिस्टीरियो ने एजे स्टाइल्स को हराकर टाइटल रिटेन किया था.
आपको बता दें सीएम पंक 16 साल में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए कम्पीट करेंगे. लंबे समय बाद WWE ने उनका बड़ा मैच बुक किया है. जनवरी, 2009 में पंक ने विलियम रीगल को नो-DQ मैच में हराकर पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीता था. उनका टाइटल रन 47 दिन का रहा था. इसके बाद से कभी उन्हें मौका नहीं मिल पाया. अब देखना होगा कि उनका WWE के सबसे बड़े हील मिस्टीरियो के साथ मुकाबला कैसा रहता है.
WWE हाउस शो में बड़े स्टार्स लेंगे हिस्सा
WWE का यूके टूर हमेशा शानदार रहता है. फैंस को हर जगह समर्थन प्राप्त होता है. पहला लाइव इवेंट 23 अगस्त को लिवरपूल, दूसरा लाइव इवेंट 24 अगस्त को न्यूकैस्टल, तीसरा लाइव इवेंट 26 अगस्त को मैनचेस्टर, चौथा लाइव इवेंट 27 अगस्त को लीड्स और पांचवां लाइव इवेंट 28 अगस्त को कार्डिफ में होगा. Raw और SmackDown ब्रांड के इसमें हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें सैथ रॉलिंस भी शामिल हैं. WWE ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किए होंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Paul Heyman का Roman Reigns के लिए उमड़ा प्यार, कैरेक्टर की तारीफ कर बताया महान खलनायक
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
19 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines