CM Punk: हाल ही में WWE का ऑस्ट्रेलिया दौरा था. SmackDown, WWE Crown Jewel 2025 और Raw का आयोजन वहां पर हुआ. Crown Jewel का हिस्सा सीएम पंक नहीं थे लेकिन उन्होंने Raw में बड़ा मैच जीता. दरअसल पंक से मिलने के लिए सालों से इंतजार कर रही एक फैन को आखिरकार Raw में द बेस्ट इन द वर्ल्ड से मिलने का मौका मिला. फैन ने पंक के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं.
WWE दिग्गज सीएम पंक ने बनाया फैन का दिन
आप जानते हैं कि WWE फैन इवेंट्स में क्रिएटिव साइन लाने के लिए जाने जाते हैं. कभी-कभी यह वायरल हो जाते हैं और इस वजह से ही एक फैन को पर्थ में अपने हीरो पंक से मिलने में मदद मिली. Raw में पंक की एंट्री के दौरान कैमरा एक महिला पर गया. वहां पर देखा गया कि वह रो रही थीं. उनके हाथ में एक पोस्ट था जिस पर लिखा कि उसन पंक को देखने के लिए 19 साल इंतजार किया. सभी को पता लग गया था कि यह पल उनके लिए कितना मायने रखता है. पंक को भी इस चीज के बारे में पता लग गया था. उन्होंने शो के बाद उनसे मुलाकात की.
फैन जिनका नाम एंजी जेन है उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट कर सब कुछ बयां कर दिया. जेन ने कहा,”मैं अभी भी अपने शब्दों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं. इस वजह से मैं इसे सरल रखूंगा. सीएम पंक आप वास्तव में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं. मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी. आज रात को अपने जीवन के बाकी हिस्सो में संजो कर रखूंगी. आप जो करते हैं उसके लिए धन्यवाद. आज रात आपने मेरे लिए जो किया उसे कभी भुलाया नहीं जाएगा”.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns के विरोधी के नाम का हुआ खुलासा, कट्टर दुश्मन से होगी आर-पार की जंग
WWE Raw में सीएम पंक ने जीता बड़ा मैच
Raw के लेटेस्ट एपिसोड का मेन इवेंट बहुत ही जबरदस्त रहा. वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ, जिसमें सीएम पंक, एलए नाइट और जे उसो ने हिस्सा लिया. तीनों स्टार्स ने अपना खूब दम दिखाया. अंत में पंक को बड़ी जीत मिली. हालांकि, वह इस चीज का जश्न लंबे समय तक नहीं मना पाए. सैथ रॉलिंस ने अपने ग्रुप के साथ आकर उन पर हमला बोला. ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर और रीड ने सुनामी मूव लगाया.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के लिए दीवानगी, WWE फैन ने Crown Jewel के टूटे टेबल को इतने लाख में खरीद कर चौंकाया
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
14 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines