WWE: WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 का मेन इवेंट धमाकेदार रहा. शो का अंत देखकर सभी चौंक गए. गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में पंक ने गुंथर को दो GTS लगाए और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. चैंपियन बनने के बाद पंक भावुक हो गए थे. फैंस ने उनके लिए तालियां बजाईं. पंक करीब पांच मिनट दस सेकेंड तक ही चैंपियन रह पाए क्योंकि उनके ऊपर सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया. रॉलिंस नए चैंपियन बन गए. चैंपियनशिप गंवाने के बाद पंक काफी दुखी थे. लंबे समय उन्हें बड़ी सफलता मिली थी लेकिन रॉलिंस ने झटका दे दिया. खैर अब शो ऑफ-एयर होने के बाद उनके वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह फैंस से माफी मांग रहे हैं.
चैंपियनशिप हारने के बाद निराश हुए सीएम पंक
दरअसल सीएम पंक के चैंपियन बनने के बाद सैथ रॉलिंस ने बैसाखी के सहारे एंट्री की. उनके पांव पर भी पट्टा बंधा था. तब लगा कि वह कैश-इन के लिए नहीं बल्कि धमकी देने के लिए वहां आए हैं. हालांकि, यह सब रॉलिंस का बड़ा खेल थे. उन्होंने खास अंदाज में बैसाखी को फेंका और उसके बाद पट्टा उतारकर रिंग में आ गए. रॉलिंस ने पंक के ऊपर ब्रीफकेस से अटैक किया. उन्होंने रेफरी को बताया कि वह कैश-इन करने वाले हैं. रेफरी ने भी इसे ऑफिशियल कर दिया. रॉलिंस ने पंक को स्टॉम्प लगाया और पिन करते हुए नए चैंपियन बन गए.
शो ऑफ-एयर होने के बाद सीएम पंक के चेहरे पर साफ निराशा झलक रही थी. उन्होंने फैंस से माफी मांगी. पंक बैकस्टेज जाते समय लंगड़ाते हुए भी दिखे. उन्होंने न्यू जर्सी के दर्शकों का अभिवादन किया. उन्होंने फैंस को गले लगाया और हाथ मिलाकर सभी का सम्मान किया. सभी ने उनके लिए जोरदार अंदाज में तालियां बजाईं.
सैथ रॉलिंस दूसरी बार बने चैंपियन
सैथ रॉलिंस ने इससे पहले 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. उनका टाइटल रन 316 दिनों का रहा था. इस दौरान उन्होंने बड़े स्टार्स को मात दी. पिछले साल रेसलमेनिया 40 में रॉलिंस को ड्रू मैकइंटायर ने हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी. मैच के बाद कमेंट्री टेबल पर बैठे सीएम पंक ने मैकइंटायर पर हमला किया था. ड्रू भी ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए थे. डेमियन प्रीस्ट ने उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और नए चैंपियन बन गए.
ये भी पढ़ें:-Seth Rollins बने नए WWE चैंपियन, SummerSlam 2025 में CM Punk की खुशियों पर लगा ग्रहण, फैंस के छलके आंसू
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines