WWE में Roman Reigns के दोस्त को मिला नया विरोधी, कंपनी ने किया चैंपियनशिप मैच का ऐलान

WWE SmackDown में इस हफ्ते सैमी ज़ेन ने रे फीनिक्स को हराकर यूएस चैंपियनशिप शानदार अंदाज में रिटेन की. अब उन्हें नया विरोधी भी मिल गया है. जानिए किसके साथ उनका अगला मैच होगा.

ROMAN (3)

WWE

Sami Zayn: हाल ही में हुए WWE Clash in Paris 2025 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा था. वहां सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस के दोस्त सैमी ज़ेन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ और अंत में सैमी नए चैंपियन बने. लंबे समय बाद ज़ेन ने WWE में सफलता हासिल की है. खैर सैमी अब एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं. अभी तक वह अपने टाइटल को दो बार डिफेंड कर चुके हैं. उनका आगे भी बड़ा मैच तय कर दिया गया है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में होगा तगड़ा मैच

Clash in Paris 2025 के बाद हुए SmackDown के पहले एपिसोड में सैमी ज़ेन ने ओपन चैलेंज देते हुए जॉन सीना का सामना किया था. सैमी ने खुद सीना से लड़ने को कहा. दोनों के बीच मैच अच्छा हुआ लेकिन ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर सीना और सैमी को एफ-5 लगा दिया. ब्लू ब्रांड में सैमी के ओपन चैलेंज का जवाब रे फीनिक्स ने दिया. इनके बीच भी एक्शन से भरपूर बड़ा मैच हुआ. अंत में बड़ी मुश्किल से सैमी ने टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

रे फीनिक्स के साथ मैच के बाद बैकस्टेज सैमी ज़ेन से कार्मेलो हेज ने मुलाकात की. हेज ने जेन से कहा कि टाइटल के लिए खुली चुनौती का जवाब देने के लिए अब उनकी बारी है. सैमी ने जवाब में कहा कि चूकना मत. इसके बाद WWE ने तुरंत ही दोनों के बीच SmackDown के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. आने वाले ब्लू ब्रांड के किसी एपिसोड में दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन का चैंपियनशिप रन चल सकता है लंबा

सैमी ज़ेन WWE के अब बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं. रोमन रेंस के साथ ब्लडलाइन में काम करने के बाद उनकी किस्मत पलट गई. अब वह जहां भी जाते हैं वहां उन्हें फैंस का प्यार मिलता है. लंबे समय से उन्हें टाइटल देने की मांग की जा रही थी. आखिरकार WWE ने फैंस की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्हें यूएस चैंपियन बना दिया. एक बात तय है कि उनका टाइटल रन अब लंबा चलने वाला है. कंपनी ने इसके संकेत दे दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ