हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा Brock Lesnar का ब्लॉकबस्टर मुकाबला? हुआ बड़ा खुलासा

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. इसे लेकर रिपोर्ट में अब बड़ा खुलासा किया गया है.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अभी बहुत समय बचा है. हालांकि, इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है. WWE ने हाल ही में इसका पोस्टर जारी किया, जिसमें ब्रॉक लैसनर भी दिखाई दे रहे हैं. यह चीज लगभग साफ हो गई है कि लैसनर अगले साल मेगा इवेंट में मैच लड़ेंगे. सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि सबसे बड़े स्टेज पर उनका विरोधी कौन होगा. इसे लेकर रिपोर्ट में अब बड़ी खबर सामने आ रही है.

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

BodySlam की रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ हो सकता है. कहा गया है कि इन दोनों के बीच मैच के लिए आंतरिक चर्चा हुई है. एक सूत्र ने बताया कि इस मैच का अगले साल मेगा इवेंट में होना तय है. आप सभी जानते हैं कि कंपनी ब्रेकर को फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. पिछले एक साल में उनका काम तगड़ा रहा है.

ब्रेकर को पॉल हेमन गाय भी बना दिया गया है. लैसनर एक ऐसे शख्स हैं जो ब्रेकर की साख को और ऊपर उठा सकते हैं. लैसनर पहले भी यह काम कर चुके हैं. वैसे लैसनर और ब्रेकर के मैच से कंपनी को भी फायदा होगा. ब्रॉन के करियर का यह सबसे तगड़ा मैच साबित हो सकता है. फैंस भी इस मुकाबले के पक्ष में पूरी तरह से हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में एंट्री करते वक्त John Cena हमेशा सैल्यूट क्यों करते हैं? जानें असली वजह

WWE Wrestlepalooza में ब्रॉक लैसनर ने दिखाया खतरनाक रूप

हाल ही में हुए Wrestlepalooza इवेंट में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला जॉन सीना के साथ हुआ था. सभी को लगा था कि मैच में सीना जीत हासिल करेंगे लेकिन मामला कुछ उल्टा ही हो गया. लैसनर ने सीना की बुरी हालत कर दी. पूरे मुकाबले में लैसनर ने सीना को सात एफ-5 लगाए. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद रेफरी को भी एफ-5 लगाया. सीना का खराब हाल देखकर एरीना में मौजूद बच्चे रोने लग गए थे. लैसनर ने इस बार बीस्ट वाला काम कर सभी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘Triple H की इज्जत नहीं करता’- 51 साल के स्टार ने WWE दिग्गज के खिलाफ उगला जहर, दिया विवादित बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola