Roman Reigns: WWE Clash in Paris 2025 का सफल समापन हो गया है. शुरुआत में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ. रेंस ने जीत दर्ज की. हालांकि, वह ज्यादा देर तक जीत का जश्न नहीं मना पाए. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने उनकी हालत खराब कर दी. आलम यह रहा है कि उन्हें स्ट्रेचर के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गया. उनके मुंह से खून निकलने लग गया था. एरीना में मौजूद सभी फैंस रेंस की बुरी हालत देखकर काफी निराश हो गए. शायद ही इससे पहले रेंस का इतना गंदा हाल हुआ होगा.
WWE Clash in Paris 2025 में रोमन रेंस का हाल हुआ बेहाल
रोमन रेंस और ब्रॉन्सन रीड के बीच अच्छा मैच हुआ. दोनों ने तगड़े मूव्स लगाए. शुरुआत में रेंस के ऊपर रीड हावी रहे. धीरे-धीरे रेंस ने अपनी पकड़ बनाई. रेंस ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया. रेंस ने खुद को रीड के सुनामी मूव से भी बचाया. अंत में रेंस ने रीड को टॉप रोप पर रीड को सुपरमैन पंच लगाया और समोअन ड्रॉप दिया. इसके बाद रेंस ने रीड को रेंस ने स्पीयर दिया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. हालांकि, इसके बाद रेंस के लिए चीजें अच्छी नहीं रहीं.
रेंस ने पॉल हेमन को भी चोक कर बेहोश किया. उन्होंने अनाउंस टेबल पर जाकर अपने जूते साइन कर फैंस को दिए. वहां अचानक से ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें स्पीयर दे दिया. इसके बाद रेंस उठ नहीं पाए. रोमन ऑफिशियल्स के सहारे से बैकस्टेज जाने लगे लेकिन ब्रेकर ने दोबारा आकर उन्हें स्पीयर लगा दिया. ब्रेकर के बवाल के बाद रीड ने भी मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने तीन सुनामी मूव रोमन को लगा दिए. ब्रेकर और रीड ने एडम पीयर्स सहित किसी भी ऑफिशियल्स की नहीं सुनी. जे उसो भी रोमन को बचाने आए लेकिन वह भी ब्रेकर के स्पीयर का शिकार हो गए. रेंस की हालत इतनी बुरी हो गई की उन्हें स्ट्रेचर के जरिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. ब्रेकर और रीड के विकराल रूप को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे.
क्या ब्रेक पर जाएंगे रोमन रेंस?
रोमन रेंस की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है. ऐसा लगता है कि वह अब कुछ समय के लिए आराम करेंगे. उनकी पसलियों में भी दिक्कत आ गई थी. WWE टीवी पर शायद उनका जलवा अब कुछ समय के लिए देखने को नहीं मिलेगा. WWE ने अभी तक उन्हें लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. बहुत जल्द उनकी इंजरी को लेकर कोई ना कोई बयान जरूर सामने आएगा.
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines