Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2025 का अंत गजब के अंदाज में हुआ. नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में कोडी ने सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया. इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद वापसी कर जबरदस्त एफ-5 लैसनर को दिया. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि पिछले दो साल लैसनर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थे या नहीं. इस पर एक रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आ रही है.
ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अपडेट
SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स के खिलाफ मैच लड़ा था. वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से लैसनर टीवी पर नज़र नहीं आए. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर के अनुसार लैसनर को WWE ने कभी भी सस्पेंड नहीं किया था. उन्होंने बताया कि WWE से दो साल दूर रहने के दौरान उन्हें पूरा भुगतान किया गया था. वह घर पर बैठकर कुछ ना करने वाले सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले रेसलर्स में से एक हैं. WWE की लीगल टीम ने समरस्लैम से लगभग एक महीने पहले लैसनर को वापसी की अनुमति दी थी. जो लोग यह सोच रहे थे कि लैसनर कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं तो उनका विचार गलत निकल गया है.
ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच कब हो सकता है मैच?
ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर जॉन सीन को एफ-5 लगाया. कंपनी ने इसके जरिए संकेत दे दिए हैं कि दोनों के बीच एक अंतिम मुकाबला होगा. ट्रिपल एच ने कहा था कि सीना के अनुरोध पर ही लैसनर की वापसी कराई गई है. आगामी 31 अगस्त को Clash in Paris का आयोजन होने वाला है. वहां पर सीना का मैच लोगन पॉल के साथ बुक किया गया है. 11 अक्टूबर को पर्थ में Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. सीना और लैसनर के बीच वहां मुकाबले हो सकता है. WWE ने जरूर इसके लिए प्लान बनाया होगा.
ये भी पढ़ें:-3 बड़े मुकाबले जो Roman Reigns के WWE Clash in Paris 2025 में हो सकते हैं
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
14 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
14 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
16 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines