Brock Lesnar: WWE Royal Rumble 2026 काफी शानदार रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस रॉयल रंबल मैच में बहुत मजा आया. ब्रॉक लैसनर ने भी मैच में एंट्री की और अपना दम दिखाया. लैसनर और ओबा फेमी पर WWE का मुख्य फोकस रहा. दोनों का कई बार स्टेयरडाउन हुआ. लैसनर ने बाद में फेमी को सुप्लेक्स भी दिया. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट किया. अब खबरें सामने आ रही है कि इन दोनों का मैच WrestleMania 42 में होगा. एक रिपोर्ट में इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.
क्या WrestleMania 42 में होगा ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच?
मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत में ओबा फेमी ने एंट्री की थी. उन्होंने अपनी ताकत दिखाई. 27 साल के फेमी ने पांच स्टार्स को एलिमिनेट किया. ब्रॉक लैसनर ने 22वें नंबर एंट्री की थी. उन्होंने 3 स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया. मैच में फेमी ने भी लैसनर को क्लोथलाइन से गिराया था. जब लैसनर ने फेमी को बाहर किया तो वो चौंक गए थे. कई लोगों का मानना है कि WrestleMania 42 में इन दोनों की टक्कर पक्की है.
Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टजर को ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के मैच पर संशय है. ऐसा हुआ तो फिर फेमी के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि लैसनर से लड़ने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता. मैल्टजर ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि फेमी और लैसनर के बीच मैच होना बिल्कुल भी निश्चित नहीं है. मैल्टजर के अनुसार, “वैसे ये मैच 100 प्रतिशत पक्का नहीं है. ऐसा हो सकता है. मैं ये नहीं कह रहा हूं कि ऐसा नहीं होगा. मुझे बताया गया था कि ये मुकाबला 100 प्रतिशत पक्का नहीं है और ये लैसनर-फेमी का मैच था”.
ये भी पढ़ें:-‘John Cena के अंतिम मैच में नहीं बुलाया गया’, WWE दिग्गज की एक्स गर्लफ्रेंड का टूटा दिल, खुलकर बयां किया दर्द
WWE Royal Rumble 2026 में ब्रॉक लैसनर को किसने किया एलिमिनेट?
मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर की बुकिंग कुछ खास नहीं की गई थी. वो जल्दी ही एलिमिनेट हो गए. ज्यादा दमदार प्रदर्शन वो नहीं कर पाए. लैसनर को जे उसो की एंट्री के दौरान एलए नाइट और कोडी रोड्स ने साथ मिलकर बाहर का रास्ता दिखाया. कंपनी के इस कदम से कोई भी खुश नहीं था. लैसनर को मुकाबले में अंत तक बने रहना चाहिए था. खैर WrestleMania 42 में भी लैसनर का मैच होने वाला है. देखना होगा कि वहां पर कंपनी उन्हें किसके खिलाफ बुक करेगी.
ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 का संभावित मैच कार्ड, Roman Reigns को मिल सकता है नया विरोधी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines