Brock Lesnar: WWE Wrestlepalooza 2025 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. शो की शुरुआत ही दमदार अंदाज में हुई. ब्रॉक लैसनर ने रिंग में आकर तबाही मचा दी. उन्होंने कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स को बुरी तरह पीटा. दरअसल माइकल कोल के ऊपर लैसनर हमला करने वाले थे लेकिन ग्रेव्स लपेटे में आए. कोल को बचाने ग्रेव्स रिंग में आए और लैसनर ने उनके ऊपर ही कहर ढा दिया. आलम यह रहा कि ग्रेव्स की हालत खराब हो गई और वह कमेंट्री नहीं कर पाए. उनकी जगह द मिज़ ने कमेंट्री की भूमिका निभाई.
WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर ने खोया आपा
SmackDown की शुरुआत में माइकल कोल बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर का इंटरव्यू लेने गए. हालांकि, इससे पहले ही लैसनर का म्यूजिक बज गया. उन्होंने कोल को कंधे पर उठाया और रिंग में ले आए. लैसनर ने कोल के ऊपर अटैक करना चाहा लेकिन कोरी ग्रेव्स उन्हें बचाने आ गए. कोल तो बच गए लेकिन लैसनर ने ग्रेव्स को एफ-5 लगा दिया. लैसनर ने इसके बाद कैमरे की तरफ देखकर कहा,”जॉन सीना मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं. कल डी-डे है जॉन. मैं तुम्हारे खून के लिए आ रहा हूं”.
लैसनर इतने में ही नहीं रुके. उन्होंने रिंग के बाहर से स्टील स्टेप्स उठाकर कोरी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. WWE ऑफिशियल्स ने कोरी को बचाया. मामला देख लैसनर का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया. उन्होंने ग्रेव्स को उठाया और एफ-5 लगा दिया. इसे बाद ग्रेव्स उठ नहीं पाए और वह बेहोश हो गए.
ये भी पढ़ें:-WWE Wrestlepalooza 2025 का मैच कार्ड और ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
WWE Wrestlepalooza 2025 में किसकी जीत होगी?
Wrestlepalooza 2025 में ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच एक अंतिम मैच होने वाला है. फैंस इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं. लैसनर ने जिस तरह कोरी ग्रेव्स का हाल किया है उसे देखकर सीना भी डर गए होंगे. उनकी भी बुरी हालत लैसनर कर सकते हैं. वैसे मुकाबले में जीत के प्रबल दावेदार सीना माने जा रहे हैं. हालांकि, अंतिम समय में प्लान में बदलाव भी हो सकता है. लैसनर भी बाजी मार सकते हैं.
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines