Brock Lesnar: WWE Royal Rumble 2026 में कंपनी ने इस बार चार मुकाबले कराए. मेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी थीं. ब्रॉक लैसनर के लिए ये मुकाबला खास नहीं रहा. उनकी बुकिंग काफी कमजोर देखने को मिली. ज्यादा समय तक वो रिंग में टिक नहीं पाए. एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर उन्हें रिंग से बाहर फेंक दिया. एलिमिनेट होने के बाद ब्रॉक की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई थी. उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो मैच से बाहर हो गए हैं.
Royal Rumble 2026 में ब्रॉक लैसनर हुए फेल
कुछ दिन पहले ब्रॉक लैसनर ने पैट मैकफी को वीडियो कॉल के जरिए बताया था कि वो मेंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले हैं. ब्रॉक ने कहा कि वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करेंगे. रंबल मैच में लैसनर ने 22वें नंबर पर एंट्री की. उनके साथ पॉल हेमन भी आए. लैसनर ने रिंग में आकर ताबड़तोड़ अंदाज में सुप्लेक्स और एफ-5 लगाए. उनका जलवा कुछ ही देर तक देखने को मिला. ओबा फेमी के साथ उनका टकराव हुआ. जे उसो ने 25वें नंबर पर एंट्री की. उनके एंट्रेंस म्यूजिक के दौरान एलए नाइट और कोडी रोड्स ने बुरी तरह लैसनर को एलिमिनेट कर दिया. रंबल मैच से बाहर होने से पहले लैसनर ने तीन स्टार्स को एलिमिनेट किया था. फैंस को उम्मीद थी कि लैसनर खूब बवाल मचाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सबसे बड़ी बात है कि उनका तीसरी बार रंबल मैच जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है.
ये भी पढ़ें:-3 बड़े कारण क्यों WWE ने Roman Reigns को 2026 Royal Rumble मैच का विजेता बनाकर फैंस को खुश किया
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?
मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत ओबा फेमी ने की. उन्होंने शुरुआत में ही पांच स्टार्स को एलिमिनेट कर दिया था. ब्रॉक लैसनर के साथ भी उनका पंगा हुआ. लैसनर ने उन्हें सुप्लेक्स दिया. वहीं फेमी ने लैसनर को क्लोथलाइन लगाकर गिरा दिया. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट किया. कंपनी ने यहां से इस बात के संकेत दे दिए हैं कि WrestleMania 42 में फेमी और लैसनर के बीच सिंगल्स मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच जीतकर पूर्व WWE चैंपियन ने मचाया बवाल, WrestleMania 42 का कटाया टिकट
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines