Brock Lesnar Win: WWE Wrestlepalooza 2025 की शुरुआत बहुत ही तगड़े अंदाज में हुई. ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच मैच देखने को मिला. दोनों सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मुकाबला हुआ. मुकाबले में द बीस्ट का दबदबा देखने को मिला. बहुत ही खतरनाक अंदाज में वह आए. उन्होंने सीना की हालत खराब कर दी. शायद इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा. लैसनर ने कहा था कि वह सीना के रिटायरमेंट टूर को बर्बाद कर देंगे और उन्होंने कुछ ऐसा ही कर भी दिया. सीना की इतनी पिटाई शायद ही पहले कभी हुई होगी.
WWE Wrestlepalooza 2025 में दिखा ब्रॉक लैसनर का जलवा
ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच WWE रिंग में 11 साल बाद मुकाबला हुआ. लैसनर ने मैच की शुरुआत में ही सीना के ऊपर दबदबा बना लिया था. उन्होंने शोल्डर टैकल, क्लोथलाइन और टर्नबकल पर लगातार वार करके अपना कहर बरपाया. इसके बाद रनिंग पावरर स्लैम और जर्मन सुपलेक्स से उन्होंने सीना के ऊपर कंट्रोल हासिल किया. सीना ने शोल्डर टैकल और AA के जरिए वापसी की लेकिन लैसनर ने उन्हें कड़ा जवाब दिया.
मैच का अंत गजब का रहा. लैसनर ने सीना को लगातार छह एफ-5 देकर उनकी हालत खराब कर दी. सीना इसके बाद उठ नहीं पाए. लैसनर ने सीना को पिन नहीं किया. उन्होंने सीना को पहले पूरी तरह से प्रताड़ित किया. लैसनर ने छठवें एफ-5 के बाद सीना को पिन किया. सीना और लैसनर के बीच करीब नौ मिनट का मुकाबला हुआ. इतना ही नहीं लैसनर ने अंत में रेफरी को भी एफ-5 दिया. उन्होंने फिर से सीना को एफ-5 लगाकर सभी को हैरान कर दिया. सीना की बुरी हालत देखकर एरीना में मौजूद बच्चे भी रोने लग गए थे.
ये भी पढ़ें:-John Cena के बाद 3 सुपरस्टार्स जिनके साथ Triple H ने WWE में Brock Lesnar का मैच कराना चाहिए
ब्रॉक लैसनर को मिला पॉल हेमन का साथ
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉक लैसनर की मुलाकात बैकस्टेज पॉल हेमन से हुई थी. लैसनर ने हेमन से कहा कहा था कि उन्हें बात करनी चाहिए. WWE Wrestlepalooza 2025 में एक बड़ी चीज देखने को मिली. लैसनर का परिचय कराने के लिए हेमन आए. उन्होंने अपने पुराने ही अंदाज में लैसनर को संबोधित किया. हेमन को देखकर फैंस भी खुश हो गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE को मिला नया चैंपियन, 32 साल के रेसलर ने पहला टाइटल जीतकर रचा इतिहास, जीत के बाद आंखों से छलके आंसू
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines