WWE World Heavyweight Champion: WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन 1 नवंबर को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के भाई जे उसो और बेस्ट इन द वर्ल्ड सीएम पंक के बीच मैच होने वाला है. सैथ रॉलिंस की इंजरी के कारण उनसे यह टाइटल छीन लिया गया है. पंक और उसो ने नंबर वन कंटेंडर्स मैच जीतकर टाइटल शॉट प्राप्त किया. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि नया चैंपियन कौन बनेगा. दिग्गज बुकर टी ने बता दिया है कि किसे सफलता मिलने वाली है.
WWE दिग्गज बुकर टी ने क्या कहा?
सीएम पंक और जे उसो मौजूदा समय में टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. दोनों की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. उसो ने इससे पहले रेसलमेनिया 41 में गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. वहीं पंक ने समरस्लैम 2025 में गुंथर को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. हालांकि, पंक ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए थे. सैथ रॉलिंस ने उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर टाइटल अपने नाम कर लिया था.
खैर Saturday Night’s Main Event में होने वाले चैंपियनशिप मैच की बुकर टी ने भविष्यवाणी कर दी है. Hall of Fame शो में बुकर टी ने कहा,”क्या ब्रॉन ब्रेकर तैयार हैं? हां. मुझे लगता है कि ब्रेकर तैयार हैं. क्या ब्रेकर उन लोगों में से हैं जिन पर आप निशाना साध सकते है और देख सकते हैं कि क्या वह रॉकेट बांधकर सीधे चांद पर जा सकते हैं. हां वह वही आदमी हैं. फैसले मैं नहीं ले रहा हूं. उस पद के लिए बहुत से लोग होड़ में हैं. जाहिस सी बात है कि सीएम पंक. वह WWE में अधूरे काम को पूरा करने के लिए वापस आए थे और मुझे लगता है कि उस काम का चैंपियनशिप से कुछ लेना-देना है. मैं गलत भी हो सकता हूं”.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज John Cena के टैलेंट के मुरीद हुए विरोधी कंपनी AEW के मालिक, बांधे तारीफों के पुल
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लगा झटका
WWE Crown Jewel 2025 में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराकर क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस के ऊपर ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन ने टर्न ले लिया था. ब्रेकर ने रॉलिंस को दो स्पीयर और रीड ने सुनामी मूव लगाया. बाद में पता चला कि Crown Jewel में हुए मैच के दौरान रॉलिंस के कंधे में चोट लग गई थी. अब उन्हें सर्जरी की जरूरत है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एडम पीयर्स ने कहा कि रॉलिंस से टाइटल ले लिया गया है.
ये भी पढ़ें:-कंधे पर प्लास्टर, दिमाग में टेंशन…WWE टाइटल गंवाने के बाद Seth Rollins का बुरा हाल, नई तस्वीर आई सामने
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines