WWE: WWE SummerSlam 2025 काफी नजदीक है. इससे पहले सैथ रॉलिंस का एक्शन से बाहर होना सभी के लिए बुरी खबर है. Saturday Night’s Main Event में एलए नाइट के खिलाफ मैच में रॉलिंस के घुटने में इंजरी आ गई थी. पहले लगा कि यह स्टोरीलाइन का हिस्सा है लेकिन बाद में सैथ ने खुद इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह अब WrestleMania 42 तक वापसी कर पाएंगे. उनकी वजह से कंपनी को भी नुकसान हो रहा है. खैर रॉलिंस की स्थिति काफी गंभीर हो गई है. उनका एक दिल दुखाने वाला वीडियो सामने आया है.
सैथ रॉलिंस का आया नया वीडियो
Saturday Night’s Main Event में जब सैथ रॉलिंस को इंजरी आई तो एलए नाइट ने तुरंत उन्हें BFT लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक मैच में रॉलिंस को जीत मिलने वाली थी लेकिन इंजरी की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. रॉलिंस को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंजरी जितनी गंभीर है उससे कहीं अधिक गंभीर बताई जा रही है.
सैथ रॉलिंस की पत्नी बैकी लिंच ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक वीडियो पोस्ट की है. रॉलिंस के घुटने में ब्रेस लगा हुआ है और वह बैसाखी के सहारे चल रहे हैं. एक बात अभी पूरी तरह से कंफर्म नहीं हुई है कि उनकी इंजरी कितनी गंभीर है. रॉलिंस का इस तरह से चलना काफी सवाल खड़े कर रहा है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि रॉलिंस की चोट को गंभीर दिखाया जा रहा है ताकि वह SummerSlam 2025 में अचानक आकर अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर सकें.
SummerSlam 2025 में सैथ रॉलिंस का बड़ा मैच हुआ था तय
पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने वापसी कर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड पर अटैक किया. इनके साथ पॉल हेमन भी मौजूद थे. रेंस ने सीएम पंक और जे उसो को बचाया. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने SummerSlam 2025 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ कराने की योजना बनाई थी. रॉलिंस बाहर हो गए हैं तो यह मैच रद्द कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि रेंस की टक्कर अब ब्रॉन ब्रेकर के साथ हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने 3 यंग रेसलर्स को फ्यूचर स्टार के तौर पर चुना, Roman Reigns-John Cena जैसे दिग्गजों की लेंगे जगह
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines