हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में बेईमानी से चैंपियन बनी Becky Lynch, रेफरी की आंखों में धूल झोंककर 28 साल के रेसलर का तोड़ा दिल

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बैकी लिंच के लिए बढ़िया रहा. उन्होंने मैक्सिकन डुप्री को हराकर विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की. बैकी ने इस बार चीटिंग से टाइटल जीता है. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE Raw में बैकी लिंच बनी चैंपियन

Becky Lynch: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार रहा. शो में 28 साल की मैक्सिकन डुप्री ने विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में बैकी ने बेईमानी करते हुए डुप्री को हराकर उनके टाइटल रन को खत्म किया. डुप्री हार के बाद काफी निराश नज़र आईं. लिंच ने अपने करियर में दूसरी बार विमेंस आईसी टाइटल जीता है. डुप्री की हाल ही में शादी भी हुई थी. अब उन्हें बैकी ने बड़ा झटका दिया है.

Raw में बैकी लिंच और मैक्सिकन डुप्री के बीच हुआ तगड़ा मैच

बैकी लिंच और मैक्सिकन डुप्री ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया था. बैकी काफी गुस्से में दिखीं. बीच-बीच में उनकी निराशा भी देखने को मिली. डुप्री ने इस बार भी बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने बैकी को कई बार एंकल लॉक में फंसाने की कोशिश की. बैकी भी कई बार मैन हैंडल स्लैम लगाने में नाकाम रहीं. डुप्री ने जर्मन सुपलेक्स और क्रॉस बॉडी से बैकी की हालत खराब की.

मुकाबले में डुप्री का दबदबा ज्यादा देखने को मिला. कई बार लगा कि वो अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी. मुकाबले के अंत में बैकी ने बड़ा गेम खेला. डुप्री ने बैकी के दाहिने हाथ में जोरदार पंच मारा. इसके बाद उन्होंने बैकी को एंकल लॉक लगाया. बैकी के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था. बैकी ने अचानक नीचे वाली रोप की मदद से डुप्री को पिन कर दिया. बैकी की इस हरकत को रेफरी नहीं देख पाए और उन्होंने तीन काउंट कर दिए. इस तरह लिंच नई चैंपियन बन गईं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 टीमें जो WWE Raw में Roman Reigns के भाइयों The Usos को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं

मैक्सिकन डुप्री ने कब जीता था टाइटल?

मैक्सिकन डुप्री का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. 49 दिनों में ही उन्होंने अपना टाइटल गंवा दिया. उन्होंने 17 नवंबर 2025 को बैकी लिंच को हराकर ही विमेंस आईसी चैंपियनशिप जीती थी. वहां पर डुप्री की मदद एजे ली ने की थी. ली ने आकर लिंच का ध्यान भटकाया था. लिंच ने दोबारा टाइटल अपने नाम कर लिया है. टाइटल हारने के बाद डुप्री काफी निराश नज़र आईं. खैर बैकी के ऊपर कंपनी ने फिर से भरोसा जताया है. देखना होगा कि उनका दूसरा टाइटल रन कैसा रहता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 की शुरुआत में WWE को मिले 2 नए चैंपियंस, Rhea Ripley ने दोस्त के साथ मिलकर दुश्मनों को चटाई धूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola