Bayley: WWE सुपरस्टार बेली के लिए यह साल उतना खास नहीं रहा है. बड़े इवेंट्स में उनका मुकाबला नहीं हुआ. पिछले कुछ हफ्तों में उनका कैरेक्टर भी कुछ अलग रहा है. उन्होंने फैंस को पूरी तरह से कंफ्यूज किया हुआ है. खैर अब उनका मामला साफ हो गया है. उन्होंने करीब 598 दिन बाद हील टर्न लेकर चौंका दिया. बेली ने उस सुपरस्टार को जोर से धक्का देकर साइड किया जिसने उन्हें मैच जीताने में मदद की.
WWE Raw में हुआ शानदार मैच
पिछले कुछ महीनों में बेली का लायरा वैल्किरिया के साथ काफी जटिल रिश्ता रहा है. लायरा की बैकी के साथ राइवलरी में बेली भी शामिल थी. बेली की गलती से ही लायरा को समरस्लैम में हार का सामना करना पड़ा था. बेली Raw के कुछ एपिसोड में एक्शन में नज़र नहीं आईं. पिछले हफ्ते उन्होंने लायरा को जजमेंट डे से बचाया.
Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बेली का मुकाबला रॉक्सन परेज के साथ हुआ. मैच में राकेल रॉड्रिगेज ने दखल देकर परेज को जीत दिलाने की कोशिश की. मैच से पहले बेली ने बैकस्टेज लायरा से कहा था कि वह उनके कॉर्नर पर रहेंगी. मैच में लायरा ने राकेल के ऊपर अटैक किया. वहीं रिंग में बेली ने रॉक्सन को अपना शानदार फिनिशिंग मूव लगाया और जीत हासिल की. मैच के बाद लायरा जीत का जश्न मनाने के लिए बेली के पास आईं और उन्हें गले लगाया. हालांकि, बेली ने लायरा को धक्का देकर गिरा दिया. बेली ने लायरा को उनसे दूर रहने की सलाह दी और वहां से चली गईं.
ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H ने John Cena को अंतिम समय में दिया ‘धोखा’, Brock Lesnar के खिलाफ मैच में अचानक बदल डाला खेल
WWE Crown Jewel 2025 में हो सकता है बड़ा मैच
बेली ने 2 फरवरी, 2024 को बेबीफेस टर्न लिया था. उनके ऊपर डैमेज कंट्रोल ने हमला कर दिया था. तब से अब जाकर उन्होंने हील टर्न लिया है. Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को होने वाला है. पर्थ में होने वाले इस शो में बेली और लायरा वैल्किरिया के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता है. इस चीज की अब पूरी संभावनाएं बन रही हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में 39 साल के रेसलर की चमकी किस्मत, 5 महीने में ही मिल गया टाइटल मैच, सबसे बड़े हील की बादशाहत पर मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
37 mins agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
5 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines