हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE के मेगास्टार को बड़ा झटका, पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए करना होगा लंबा इंतजार!

WWE के मेगास्टार ने पिछले कुछ सालों में अपने काम से सभी को प्रभावित किया है. अभी तक उन्होंने वर्ल्ड टाइटल हासिल नहीं किया है. ऐसा लगता है कि अभी उन्हें और लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन
फेमस WWE स्टार को लेकर बुरी खबर

LA Knight: WWE में एलए नाइट ने कुछ साल पहले अलग-अलग कैरेक्टर और नाम के साथ काम किया. उन्हें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली थी. 2022 में क्रिएटिव टीम की कमान ट्रिपल एच ने संभाली. इसके बाद नाइट लाइमलाइट में आए. 2024 और 2025 में तो वह फैंस के बीच छा गए हैं. सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाने की मांग की जा रही है. कई बार उन्हें अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के मौके भी मिले, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब उनके करियर को लेकर बैकस्टेज से एक बुरी खबर सामने आ रही है.

WWE में कब बनेंगे एलए नाइट वर्ल्ड चैंपियन?

मेगास्टार एलए नाइट ने पिछले साल समरस्लैम में यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. 2025 में वह बड़े मैचों में अभी तक शामिल रहे हैं. मौजूदा समय में वह वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते हैं. इसके बहुत करीब भी नाइट आए, लेकिन ट्रिपल एच की योजना कुछ और थी. Self Made Pro पॉडकास्ट ने नाइट के फ्यूचर को लेकर बड़ी बात का खुलासा किया है. कहा जा रहा है कि WWE अभी भी उन्हें वर्ल्ड टाइटल जीतने के योग्य नहीं मानता है. फैंस के बीच पॉपुलर होने के बावजूद WWE बैकस्टेज में नाइट की छवि ज्यादा अच्छी नहीं है.

रिपोर्ट के अनुसार,”एलए नाइट को अभी भी पसंद नहीं किया जा रहा है. नाइट को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. वह कंपनी को फायदा भी दे रहे हैं. सभी का एक ही सवाल है कि कब उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा. सालों से वह कमाल कर रहे हैं तो फिर मौका क्यों नहीं मिल रहा है. जवाब यही रहता है कि बुकिंग टीम अभी उन्हें आगे नहीं बढ़ाना चाहती है. उन्हें नाइट की बिल्कुल परवाह नहीं है. जब तक उन्हें मजबूर नहीं किया जाएगा, तब तक वह नाइट को वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनाएंगे.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के अंतिम मैच को लेकर Seth Rollins का बड़ा ऐलान, फैंस को किया खुश

एलए नाइट के पास है जॉन सीना को रिटायर करने का मौका

13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच जॉन सीना लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी इस हफ्ते SmackDown में तय हो जाएगा. द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एलए नाइट का मुकाबला गुंथर के साथ होने वाला है. नाइट के पास फाइनल जीतकर सीना को रिटायर करने का मौका है. वैसे कुछ साल पहले नाइट और सीना एक साथ काम कर चुके हैं. अब देखना होगा कि गुंथर को नाइट हार दे पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 स्टार्स जो Survivor Series के बाद WWE SmackDown में वापसी कर फैंस को चौंका सकते हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola