हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में आएगा ग्रैमी अवॉर्ड 2026 विजेता का 'तूफान', 1000 दिन बाद वापसी को लेकर आई खुशखबरी!

WWE में ग्रैमी अवॉर्ड्स विजेता बैड बनी अपना जलवा दिखा चुके हैं. कंपनी द्वारा उनके लिए एक बार फिर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है. बहुत जल्द उनकी वापसी देखने को मिल सकती है. उन्हें लेकर खास अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
WWE में दिखेगा फेमस स्टार का जलवा

WWE Return: WWE में ट्रिपल एच के एरा में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है और इस वजह से सेलिब्रिटी को भी बीच-बीच में एक्शन में लाया जा रहा है. प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बैड बनी के बारे में आप सभी जानते हैं. हाल ही में बनी ने 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स में एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता. बनी इसके बाद भावुक भी हो गए थे. बनी ने अपने करियर में छह  ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते हैं. खैर WWE फैंस के लिए अब खुशखबरी आ रही है. बनी की बहुत जल्द WWE रिंग में एंट्री हो सकती है.

बैड बनी की WWE में वापसी को लेकर अपडेट

बैड बनी का म्यूजिक करियर बहुत बढ़िया चल रहा है. दुनियाभर में वो प्रदर्शन करते हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हर कोई उन्हें जानता है. Wrestling Observer Live पर ब्रायन अल्वारेज ने बनी को लेकर बड़ी बात कही. अल्वारेज ने कहा कि बनी की WWE में बहुत जल्द वापसी हो सकती है. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी वापसी काफी नजदीक है. उनके वापस आने की कोई समयसीमा नहीं है, लेकिन उनका आना तय है. ऐसा लगता है कि WWE ने बनी के लिए बड़ा प्लान बनाया है. रेसलमेनिया 42 से पहले उनकी वापसी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:-Triple H ने Roman Reigns का WWE WrestleMania 42 का असली प्लान किया रद्द, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

बैड बनी ने WWE में कब लड़ा था अंतिम मैच?

बैड बनी पहले WWE में तगड़ा एक्शन दिखा चुके हैं. उन्होंने कुछ शानदार मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. WWE में उनका आखिरी मैच 6 मई 2023 को हुआ था. करीब 1000 दिन पहले वो अंतिम बार एक्शन में दिखे थे. डेमियन प्रीस्ट के साथ उनका स्ट्रीट फाइट मैच हुआ था. बनी ने 2021 में WWE में अपना डेब्यू किया था. अभी तक वो कंपनी में तीन मैच लड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-39 साल के WWE रेसलर ने मजबूरी में लिया संन्यास तो भावुक हुए John Cena, यूं कही दिल की बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola