हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Drew McIntyre के WWE चैंपियन बनने से कुछ घंटे पहले बैकस्टेज क्या मीटिंग हुई? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE SmackDown में कोडी रोड्स को हराकर ड्रू मैकइंटायर ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती. जेकब फाटू ने मैच में आकर दखलअंदाजी की. इसका फायदा मैकइंटायर को मिला. खैर अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

विज्ञापन
WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर को मिली सफलता

Three Stages of Hell Match: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ. मैकइंटायर को इस बार कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. खैर अब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकाबले से कुछ घंटे पहले बैकस्टेज क्या हुआ था.

अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच से पहले क्या हुआ?

ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स की राइवलरी काफी लंबी रही. दोनों के बीच दो मुकाबले भी हुए थे. दोनों में कोडी को सफलता मिली. इस बार तो फैंस भी मैकइंटायर के समर्थन में थे कि उन्हें चैंपियन बनाया जाना चाहिए. कंपनी ने फैंस की मांग पूरी की और मैकइंटायर को चैंपियन बनाया. कहीं ना कहीं ये WWE का अच्छा कदम था.

BodySlam ने अपनी रिपोर्ट में अब बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के अनुसार Three Stages of Hell मैच में शामिल सुपरस्टार्स को मैच होने से कुछ घंटे पहले तक इसके परिणाम के बारे में सूचित नहीं किया गया था. ये बताया गया कि कुछ अलग-अलग प्रस्ताव रखे गए थे. अंत में तय किया गया कि जेकब फाटू की मदद से मैकइंटायर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Triple H बहुत जल्द Drew McIntyre को देंगे झटका! ये 3 स्टार्स बन सकते हैं अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन

जेकब फाटू ने खेला बड़ा गेम

Three Stages of Hell मैच के अंतिम स्टेज में स्टील केज मैच हुआ था. कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. मैच का अंत भी गजब का रहा. मैकइंटायर केज से बाहर निकलने वाले थे, लेकिन वहां पर जेकब फाटू ने अचानक आकर रेपरी को धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद उन्होंने मैकइंटायर पर हमला किया. फाटू ने कोडी के ऊपर भी अटैक कर दिया. इसका फायदा मैकइंटायर ने उठाया और वो केज से बाहर आ गए. इस तरह मैकइंटायर ने मैच जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE के इन 3 स्टार्स को मिलेगा बड़ा पुश, 2026 का मेंस Royal Rumble मैच जीतकर रच सकते हैं इतिहास


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola