WWE को नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर के खुलासे से मिली सफलता, सोशल मीडिया पर व्यूज की आई बाढ़

WWE ने Raw के एपिसोड में मिस्ट्री मैन का खुलासा कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार इसे लेकर चर्चा चल रही थी. खैर इसमें कंपनी को बड़ी सफलता भी मिली है. आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं.

WWE

WWE को मिली सफलता

WWE Masked Man Reveal: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. शो में कई बड़ी चीजें देखने को मिलीं. सबसे बड़ी बात है कि मिस्ट्री मैन का खुलासा हो गया है. रहस्यमयी हमलावर ऑस्टिन थ्योरी निकले. उनके बारे में पहले से ही बात चल रही थी. WWE ने आखिरकर सभी के सामने उन्हें रख दिया. खैर इस चीज का खुलासा करना WWE के लिए सफल रहा. सोशल मीडिया पर व्यूज की बौछार हो गई है. जाहिर सी बात है कि कंपनी को बिजनेस के मामले में भी फायदा हुआ होगा.

विज्ञापन

WWE को मिली बड़ी सफलता

WWE Raw के मेन इवेंट में लोगन पॉल और रे मिस्टीरियो के बीच मैच हुआ था. मुकाबला अच्छा जा रहा था, लेकिन मिस्ट्री मैन ने आकर मिस्टीरियो को स्टॉम्प लगा दिया. इसका फायदा लोगन को मिला और उन्होंने मैच जीत लिया. मिस्टीरियो को बचाने के लिए चेयर लेकर सीएम पंक आए. उन्हें देखकर मिस्ट्री मैन फैंस के बीच चला गया. वहां पर उन्होंने अपना मास्क निकाला और इसके बाद पता चला कि वो थ्योरी हैं.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी का आना WWE के लिए बढ़िया चीज साबित हुई. उनके पूरे सैगमेंट को इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. ये नेटफ्लिक्स पर WWE के लिए बड़ी सफलता है. इंस्टाग्राम पर इस तरह की चीजें बहुत कम बार देखने को मिलती हैं.

ये भी पढ़ें:-Donald Trump की वजह से दिग्गज ने WWE को कहा अलविदा, आरोप लगाकर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी को अब मिल सकती है सफलता

विंस मैकमैहन के एरा में ऑस्टिन थ्योरी को जबरदस्त पुश दिया गया था. ट्रिपल एच ने ये काम नहीं किया. थ्योरी ने ग्रेसन वॉलर के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में ही काम किया. 2025 तो उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा. सात महीनों से वो गायब चल रहे थे. कंपनी ने अब जाकर उन्हें सही रास्ता दिया है. द विज़न ग्रुप में पॉल हेमन के साथ काम कर थ्योरी ऊंची उड़ान भर सकते हैं. अब थ्योरी का करियर 2026 में सफल हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ