Andrade Returns: इस महीने की शुरुआत में WWE ने अनुशासनात्मक कारणों की वजह से एंड्राडे को कंपनी से निकाल दिया था. कुछ हफ्ते तक वह रेसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चा में रहे. हालांकि, अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया है. एंड्राडे को ज्यादा दिन तक इन-रिंग एक्शन से बाहर नहीं होना पड़ा. दूसरी बार उन्होंने टोनी खान के प्रमोशन में कदम रखा है. इतना ही नहीं उन्होंने टॉप स्टार पर अटैक कर सभी को चौंका दिया. ऐसा लगता है कि उन्हें तगड़ा पुश इस बार मिलने वाला है.
पूर्व WWE स्टार एंड्राडे ने की तगड़ी एंट्री
AEW Dynamite की छठवीं सालगिरह के एपिसोड में पहला मैच एक सिक्स-मैन टैग टीम मैच था. ब्रॉडी किंग, बैंडिंडो और केनी ओमेगा की टीम ने द यंग बक्स (मैट और निक जैक्शन, जोश एलेक्जेंडर) को पिनफॉल से हराया. ओमेगा ने एलेक्जेंडर पर अंत में अपना फिनिशिंग मूव लगाकर बवाल काटा. मैच खत्म होने के बाद एलेक्जेंडर ने ओमेगा पर हमला किया. उन्हें जैक पैरी और लूचा सॉरस की एक्सप्रेस जोड़ी ने बचाया.
ओमेगा और पैरी के बीच बहस भी देखने को मिली. जुरासिक एक्सप्रेस ने द यंग बक्स पर भी अटैक किया. ओमेगा ने AEW Dynamite के छह सालों के बारे में बात की. उन्होंने सभी को इस पर गर्व करने के लिए कहा. उन्होंने फैंस को भी धन्यवाद दिया. जब एरीना में लाइट्स अच्छे से खुलीं तो एंड्राडे मास्क पहन कर रिंग में मौजूद थे. उन्होंने ओमेगा को क्लोथलाइन और लिफ्टिंग डबर अंडरहुक नेकब्रेकर लगाया. इसके बाद डॉन कैलिस ने रिंग में एंट्री की और एंड्राडे से हाथ मिलाया. ऐसा लगता है कि अब डॉन कैलिस ग्रुप में एंड्राडे शामिल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE के 4 दिग्गजों की बेटियों ने बदल दी ‘पापा की परियों’ वाली कहावत, सॉलिड पंच से लिखी सफलता की कहानी
WWE से दूसरी बार एंड्राडे हुए थे बाहर
एंड्राडे इन-रिंग एक्शन में काफी मजबूत हैं. वह अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं. हालांकि, अभी तक उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. उन्हें हाल ही में 13 सितंबर को दूसरी बार रिलीज किया गया. उस समय वह ब्लू ब्रांड का हिस्सा थे. रे फीनिक्स के साथ टैग टीम में वह काम कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने 2015 से 2021 तक WWE में काम किया था. एंड्राडे ने जून, 2021 से 2023 तक AEW में भी काम किया था. खैर अब देखना होगा कि उनका AEW में दूसरा रन कैसा रहेगा.
ये भी पढ़ें:-Virat Kohli का दीवाना WWE दिग्गज Randy Orton को RKO लगाने में हुआ नाकाम, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines