Andrade Reason Left WWE: पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एंड्राडे को लेकर कुछ दिनों पहले शॉकिंग खबर सामने आई थी. उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 2024 की शुरुआत में WWE में वापसी की थी और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. उन्होंने उतना ज्यादा प्रभावित नहीं किया और अब वो कंपनी का हिस्सा तक नहीं हैं. लग रहा था कि एंड्राडे अपनी बुकिंग से परेशान थे और उन्होंने WWE छोड़ने का फैसला किया लेकिन ऐसा नहीं है. अब खबर आ रही है कि उन्हें निकाला गया है. ट्रिपल एच और मैनेजमेंट ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका भी खुलासा हो गया है.
एंड्राडे को निकाला गया!
एंड्राडे ने 2023 में AEW को अलविदा कह दिया था और वो 2024 के Royal Rumble मैच द्वारा WWE में वापस आ गए थे. हालांकि, कुछ समय से वो नजर नहीं आ रहे थे और खुलासा हुआ कि वो अब WWE का हिस्सा नहीं हैं. ये खबर सभी को हैरान कर गई थी. अब PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एंड्राडे को WWE ने कंपनी से हटाया था और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण वेलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करना है. एंड्राडे ने WWE के कई नियम तोड़े और इसी कारण ट्रिपल एच समेत मैनेजमेंट को उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाना पड़ा.
ये भी पढ़ें:- WWE में John Cena के आखिरी मैच के टिकटों की कीमत ने छुआ आसमान, फैंस को करनी होगी जेब ढीली
एंड्राडे दोबारा बने AEW का हिस्सा
ऑल एलीट रेसलिंग में एक बार फिर से एंड्राडे ने वापसी कर ली है. एंड्राडे ने हाल ही में 1 अक्टूबर 2025 के AEW Dynamite एपिसोड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने रिटर्न करते हुए कैनी ओमेगा पर हमला किया और डॉन कैलिस फैमिली का हिस्सा बन गए. इसी के साथ एंड्राडे का हील टर्न हुआ. एंड्राडे का AEW में पिछला रन कुछ खास नहीं रहा था और उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे. अब उम्मीद है कि टोनी खान के प्रमोशन में उनकी ये नई शुरुआत असरदार साबित होगी. एंड्राडे के पास अब डॉन कैलिस जैसे दिग्गज का साथ होगा और ऐसे में उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज Randy Orton ने अपने कट्टर विरोधी के साथ तस्वीर लेकर चौंकाया, हाल ही में की थी करियर खत्म करने की कोशिश
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines