AJ Lee: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते काफी मजा आया. जिस पल का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे वह आखिरकार आ गया. सीएम पंक की पत्नी और दिग्गज एजे ली ने 10 साल बाद घर वापसी की. शिकागो में उनकी एंट्री होते ही फैंस खुश हो गए. पिछले कुछ दिनों से पंक को बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस ने काफी परेशान किया हुआ था. अब पंक का साथ देने के लिए एजे आ गई हैं. ली ने 2015 में इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट ले लिया था. अब दोबारा उन्होंने अपने रेसलिंग करियर को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.
WWE SmackDown का मेन इवेंट रहा जबरदस्त
SmackDown के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने एरीना के बीच में एंट्री की. उन्होंने बैकी लिंच को बुलाया. बैकी ने सीएम पंक और शिकागो फैंस की बेइज्जती की. कुछ देर बाद पंक ने एंट्री की. पंक ने कहा कि बैकी शिकागो में उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती हैं. उन्होंने रॉलिंस को भी डरपोक कहा. बैकी ने इसके बाद पंक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. पंक रिंग से बाहर चले गए.
पंक ने कहा कि वह किसी महिला के ऊपर हाथ नहीं उठाते हैं. पंक ने बताया कि बैकी को सबक सिखाने के लिए उनके पास एक खास शख्स है. इसके बाद एजे ली ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की. उन्हें देखकर बैकी डर गई थीं. रिंग में ली ने अपनी सुपरपावर दिखाई और बैकी को जमकर पीटा. बड़ी मुश्किल से बैकी रिंग से बाहर जाने में सक्षम हुईं. अंत में रिंग के अंदर पंक और ली ने खूब जश्न मनाकर फैंस का अभिवादन किया.
WWE Wrestlepalooza 2025 में हो सकता है बड़ा मैच
Wrestlepalooza 2025 का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. इस शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. एजे ली ने वापसी कर ली है तो अब वह भी एक्शन में दिखेंगी. Wrestlepalooza 2025 में एजे ली और सीएम पंक का मुकाबला सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के साथ हो सकता है. बहुत जल्द इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है. पंक को अब रॉलिंस और बैकी के खिलाफ ली का साथ मिल चुका है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 5 सितंबर, 2025: Brock Lesnar ने John Cena पर ढाया कहर, दिग्गज की 10 साल बाद धमाकेदार वापसी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines