John Cena:13 दिसंबर, 2025 को WWE दिग्गज जॉन सीना का अंतिम मैच होगा. इसके बाद वह अपने करियर को अलविदा कह देंगे. अभी तक उनका रिटायरमेंट टूर शानदार रहा है. अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना वह कर चुके हैं. सीना को लेकर अब धीरे-धीरे फैंस भावुक होते जा रहे हैं. उनके 23 साल के ऐतिहासिक करियर का बहुत जल्द अंत हो जाएगा. कई दिग्गज उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर रहे हैं. AEW के मालिक टोनी खान भी सीना के बहुत बड़े रेसलर हैं. उन्होंने सीना का इस बार लैजेंड्री रेसलर बताया है.
टोनी खान ने जॉन सीना को लेकर क्या कहा?
Superstar Crossover पॉडकास्ट पर हाल ही में गेस्ट बनकर टोनी खान आए. वहां पर उनसे जॉन सीना को लेकर सवाल पूछा गया था. टोनी ने कहा,”जॉन सीना महान प्रो-रेसलर हैं, जो इस फील्ड में आए और बहुत जल्द टीवी पर एक बड़े स्टार बन गए क्योंकि उनमें जबरदस्त करिश्मा है. वह सबसे मेहनती लोगों में से एक हैं. मैं उनसे कभी नहीं मिला हूं लेकिन एक रेसलर के तौर पर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है. वह बहुत ही बढ़िया इंसान लगते हैं. मेरे जानने वाले हर व्यक्ति ने उनके लिए अच्छी बातें ही कही हैं. वह बहुत प्रोफेशनल इंसान के रूप में जाने जाते हैं.”
खान ने आगे कहा,”जॉन सीना बहुत अच्छे एक्टर भी हैं. वह रिंग के बाहर भी कमाल लगते हैं. पर्दे में तो वह ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं. वह रेसलिंग जगत में तब आए जब कई टॉप स्टार्स रिटायर होने की तैयारी में थे या करियर के अंतिम पड़ाव पर थे. सीना करियर में सबसे बेस्ट स्टार्स में से एक बनकर उभरे. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं”.
ये भी पढ़ें:-John Cena सहित WWE के बड़े स्टार्स ने स्पेशल अंदाज में इंडियन फैंस को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, देखें वीडियो
WWE Survivor Series 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
WWE Survivor Series 2025 का आयोजन अगले महीने होने वाला है. सभी इसके लिए तैयार हैं. 2025 के अंत का यह सबसे बड़ा शो होगा. जॉन सीना भी इस इवेंट का अंतिम बार हिस्सा बनने के लिए रेडी हैं. सवाल खड़ा हो रहा है कि उनका मैच किसके साथ होगा. डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनका मैच हो सकता है. कई रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है. मिस्टीरियो भी सीना को चुनौती पेश कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE ने किया अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच का ऐलान, Cody Rhodes के टाइटल पर मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines