Seth Rollins: WWE में इस समय सैथ रॉलिंस काफी चर्चा में चल रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में उनके साथ बहुत कुछ हो गया है. पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुए Crown Jewel इवेंट में उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप जीती. इसके बाद Raw के एपिसोड में उनके ऊपर पॉल हेमन, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने टर्न ले लिया. बाद में बताया गया कि वह शोल्डर इंजरी से जूझ रहे हैं और उनकी जल्द सर्जरी हो सकती है. टीवी से बाहर करने के लिए उन्हें लेकर बड़ा कदम उठाया गया. खैर अब एक बड़ी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है.
WWE Raw में होगा बड़ा ऐलान
रेसलमेनिया 41 में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन साथ आए थे. दोनों ने द विज़न ग्रुप बनाया, जिसमें ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड शामिल हुए. इन्होंने लगातार हर हफ्ते Raw में अपना दबदबा बनाया. रॉलिंस के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. ऐसा लगा था कि ग्रुप लंबे समय तक साथ रहेगा लेकिन Raw के एपिसोड में मामला गड़बड़ हो गया. ब्रेकर ने रॉलिंस को स्पीयर और रीड ने सुनामी देकर धराशाई कर दिया.
WWE.com ने खुलासा किया है कि Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स पिछली Raw में हुई घटनाओं के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस की स्थिति पर अपडेट देंगे. मजेदार बात यह है कि WWE ने रॉलिंस के बिना द विज़न का नया रेंडर जारी किया है. कंपनी द्वारा विज़न ग्रुप को लेकर भी नई जानकारी प्रदान की जाएगी.
ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes हीरो से बने ‘विलेन’, 40 साल के रेसलर को टाइटल से धोया, अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
क्या सैथ रॉलिंस कर रहे हैं चोट का नाटक?
Crown Jewel में कोडी रोड्स के खिलाफ मैच के दौरान सैथ रॉलिंस को इंजरी का सामना करना पड़ा है. यह बात लगातार सामने आ रही है. कई लोग इस बात को सच नहीं मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह स्टोरीलाइन का हिस्सा भी हो सकता है. आपको याद होगा SummerSlam 2025 से पहले भी रॉलिंस ने फेक इंजरी का नाटक किया था. उन्होंने SummerSlam 2025 में आकर सीएम पंक के ऊपर मनी इन द ब्रीफकेस कैश-इन कर चैंपियनशिप जीती थी. खैर अब देखना होगा कि रेड ब्रांड के आगामी एपिसोड में उन्हें लेकर क्या जानकारी मिलती है.
ये भी पढ़ें:-John Cena का 23 साल का सपना…रिटायरमेंट से पहले होगा पूरा, WWE में इस टाइटल को पहली बार जीतकर रचेंगे इतिहास!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines