Most World Title Win: WWE बहुत बड़ी कंपनी है और सालों से इसके द्वारा फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. विंस मैकमैहन ने WWE को टॉप पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की. उनके साथ-साथ कई रेसलर भी हैं जिन्होंने वफादारी के साथ अपना काम किया. कंपनी में हर किसी स्टार का सपना वर्ल्ड चैंपियन बनने का होता है. हालांकि, सभी को यह सौभाग्य नहीं मिल पता है. बहुत चीजें फैंस के ऊपर भी निर्भर रहती हैं. कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने कई बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया है. इस आर्टिकल में हम WWE में सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले 5 दिग्गजों के बारे में बताएंगे.
जॉन सीना
इस लिस्ट में सबसे टॉप पर जॉन सीना हैं. उनके करियर का बहुत जल्द अंत होने वाला है. इस साल रेसलमेनिया 41 में सीना ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर में 17वां वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया. सीना के करियर की यह अविश्वसनीय उपलब्धि है. उनके आगे निकल पाना अब किसी के लिए भी काफी मुश्किल है.
रिक फ्लेयर
रिक फ्लेयर का नाम भी WWE में काफी ऊंचा है. उन्हें भी हमेशा कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. NWA और WCW में भी फ्लयेर ने खूब सफलता अर्जित की. फ्लेयर ने WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की है और इस वजह से वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. फ्लेयर सभी प्रमोशन में हमेशा टॉप पर रहे हैं. यही क्षमता उन्हें महान रेसलर्स में से एक बनाती है.
ट्रिपल एच
ट्रिपल एच ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. अब WWE के क्रिएटिव हेड हैं. बतौर रेसलर उन्होंने खूब नाम कमाया. वह कुछ तगड़ी स्टोरीलाइन का भी हिस्सा रहे. ट्रिपल एच ने WWE में 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की है. 2025 में द गेम को उनके जबरदस्त करियर के लिए हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. हंटर ने तीन अलग-अलग दशकों में कई बार टाइटल जीतकर अपने फैंस को खुश किया.
ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event के बाद SmackDown के पहले शो में क्या-क्या होगा? जानिए पूरी जानकारी
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन अभी भी एक्टिव स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. कई सालों से वह कंपनी के लिए वफादार रहे हैं. समय-समय पर उन्हें पुश मिलता रहा है. ऑर्टन अभी तक WWE में 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं. कुछ सालों में वह ट्रिपल एच को भी पीछे छोड़ सकते हैं. ऑर्टन अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. फ्यूचर में उनका हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है.
हल्क होगन
दर्शकों ने रेसलिंग को हमेशा हल्क होगन के नाम से जाना है. WWE और WCW में होगन ने अपार सफलता हासिल की. वह 12 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत के साथ पांचवें नंबर पर हैं. होगन ने अपने करियर में पहला वर्ल्ड टाइटल 1984 में जीता था. इसके बाद 1474 दिन तक वह चैंपियन बने रहे थे. रेसलिंग की दुनिया में होगन के सहयोग को कभी भूला नहीं जा सकता है. जुलाई, 2025 में होगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines