WWE Legends: WWE Royal Rumble 2026 में बहुत ही भावुक पल देखने को मिला. एजे स्टाइल्स ने रिटायरमेंट ले लिया है. गुंथर के साथ उनका सिंगल्स हुआ था. मैच में बड़ी शर्त रखी गई थी. अगर स्टाइल्स हारेंगे तो फिर वो रिटायर हो जाएंगे. स्टाइल्स और गुंथर के बीच तगड़ा मैच हुआ. एजे ने जीतने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. गुंथर ने उन्हें अपने स्लीपर होल्ड लॉक में जकड़ लिया था. स्टाइल्स बेहोश हो गए और उन्हें हार मिल गई. मैच के बाद स्टाइल्स काफी इमोशनल दिखे. खैर अब यहां हम पांच दिग्गजों की बात करेंगे जो स्टाइल्स के बाद अब रिटायर हो सकते हैं.
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर भी अपने रिटायरमेंट के करीब हैं. पिछले साल जॉन सीना ने कहा था कि 2026 में लैसनर भी रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं. रेसलमेनिया 42 और समरस्लैम 2026 में लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. हो सकता है कि उन्हें रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी रिटायर कर दें. वैसे भी लैसनर के पास WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. बहुत जल्द वो अपने करियर को खत्म कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकता है नया चैंपियन
आर-ट्रुथ
आर-ट्रुथ 54 साल के हो गए हैं. लंबे समय से वो WWE के साथ बने हुए हैं. फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है. ट्रुथ का प्रयोग अब रिंग में ज्यादा नहीं किया जा रहा है. वो बैकस्टेज यंग स्टार्स के साथ काम कर सकते हैं. उनके अनुभव का WWE फायदा उठा सकता है. ट्रुथ भी बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. हो सकता है कि उन्हें भी गुंथर ही रिटायर करें. गुंथर और ट्रुथ का बैकस्टेज कई बार आमना-सामना हो सकता है.
रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो 51 साल के हैं. कुछ साल पहले उन्हें भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. मिस्टीरियो के पास WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी बड़े स्टार बन चुके हैं. मिस्टीरियो बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. वो भी अपने करियर को खत्म कर सकते हैं. WWE द्वारा उनके लिए रिटायरमेंट मैच प्लान किया जा सकता है.
शिंस्के नाकामुरा
शिंस्के नाकामुरा 45 साल के हैं. अब उनके पास भी बहुत कम समय बचा हुआ है. कुछ महीने पहले नाकामुरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वो भी रिटायरमेंट के बारें में सोच रहे हैं. नाकामुरा बहुत जल्द रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं. WWE में ट्रिपल एच के एरा में नाकामुरा की बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही है. शिंस्के जरूर इस बात से नाराज होंगे.
क्रिस जैरिको
सभी ने सोचा था कि क्रिस जैरिको रॉयल रंबल 2026 में WWE में वापसी कर फैंस को सरप्राइज देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जैरिको का 31 दिसंबर 2025 को AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. जैरिको जल्द ही WWE में वापसी कर सकते हैं. वो 55 साल के हो चुके हैं. उनका करियर भी लंबा नहीं चलेगा. वो भी WWE में आकर बहुत जल्द रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में किस रहस्यमयी हमलावर ने मचाया हाहाकार, इन 4 स्टार्स पर उठी शक की सुई!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines