---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE के 4 फेमस स्टार्स जिन्हें 2026 की शुरुआत में Triple H चैंपियन बना सकते हैं

WWE के लिए 2025 सफल साबित हुआ. 2026 की शुरुआत में सुपरस्टार्स को कंपनी बड़ा पुश दे सकती है. कुछ रेसलर्स हैं जिन्हें नया चैंपियन भी बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

WWE: 2025 अभी तक WWE के लिए बहुत शानदार रहा है. कंपनी ने बिजनेस में तगड़ी सफलता हासिल की. सऊदी अरब के साथ हुई डील ने काफी फायदा पहुंचाया. सबसे बड़ी बात है कि रोस्टर में मौजूद सभी सुपरस्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार पुश दिया गया. NXT से मेन रोस्टर में आए रेसलर्स ने चैंपियन बनने का दावा भी ठोक दिया है. यहां हम आपको WWE के चार फेमस स्टार्स के बारे में बताएंगे जो 2026 की शुरुआत में चैंपियन बनकर ऊंची उड़ान भर सकते हैं.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर ने पिछले साल मेन रोस्टर में एंट्री की थी. उन्होंने आते ही अपने एक्शन से सभी को प्रभावित किया. दो बार ब्रेकर ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इस साल रेसलमेनिया 41 के बाद कंपनी ने ब्रेकर को तगड़ा पुश दिया. उन्होंने पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस के ग्रुप द विज़न को ज्वाइन किया. इसके बाद से लगातार उन्होंने अपना दबदबा बनाया हुआ है. ब्रेकर के पास अब WWE में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका भी आ गया है. 5 जनवरी 2026 को Raw के नेटफ्लिक्स पर जाने की पहली सालगिरह मनाई जाएगी. वहां पर सीएम पंक और ब्रेकर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच भी होगा. WWE ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. ब्रेकर का पंक को हराकर चैंपियन बनना लगभग तय लग रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के जरिए 3 बड़ी बातें जो कंपनी ने इशारों-इशारों में बताईं

लिव मॉर्गन

जून में इस साल लिव मॉर्गन को कायरी सेन के खिलाफ मैच में इंजरी आ गई थी. इसके बाद उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा. हाल ही में हुए Survivor Series 2025 में मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी कर डॉमिनिक मिस्टीरियो का साथ दिया. उनकी वजह से मिस्टीरियो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने. Raw के एपिसोड में मॉर्गन ने बैकस्टेज विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर से मिलकर उन्हें धमकी दी. ऐसा लगता है कि बहुत जल्द स्टेफनी अपनी चैंपियनशिप को मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो 2026 की शुरुआत में मॉर्गन नई चैंपियन बन सकती हैं.

---विज्ञापन---

रिया रिप्ली और इयो स्काई

रिया रिप्ली और इयो स्काई पिछले कुछ महीनों से साथ में काम कर रही हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब समर्थन मिल रहा है. रिया और स्काई की केमिस्ट्री भी शानदार रही है. वॉरगेम्स मैच में मिली जीत में इयो और रिप्ली का बहुत ज्यादा योगदान रहा. Raw के एपिसोड में इस हफ्ते चार टीमों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. अंत में लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने डॉमिनेट किया. बहुत जल्द विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच हो सकता है. 2026 की शुरुआत में किसी बड़े इवेंट में इस मुकाबले को बुक किया जा सकता है. वहां पर रिप्ली और स्काई नई विमेंस टैग टीम चैंपियन बन सकती हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE में Becky Lynch का नया ड्रामा, Raw को बायकॉट करते हुए वापसी के लिए की बड़ी मांग

---विज्ञापन---
First published on: Dec 02, 2025 01:38 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola