Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 के लिए ब्रॉक लैसनर का प्लान सामने आ गया है. सभी सोच रहे थे कि लैसनर का अगला कदम क्या होगा. उन्होंने Raw में आकर बड़ा ऐलान कर दिया है. रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में लैसनर और पॉल हेमन ने एंट्री की. हेमन ने लैसनर की तारीफ की. इसके बाद हेमन ने लैसनर का रोड टू रेसलमेनिया का शेड्यूल दिखाया. हेमन ने ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि कोई भी रोस्टर से आकर उन्हें चुनौती दे सकता है. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कौन सामने आएगा. यहां हम चार स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ मेगा इवेंट में लैसनर की टक्कर हो सकती है.
गुंथर
गुंथर की राइवलरी मौजूदा समय में ड्रेगन ली के साथ चल रही है. गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में द रिंग जनरल ने कहा कि वो लैसनर को रिटायर करना पसंद करेंगे. वैसे भी गुंथर को अब करियर किलर उपनाम दे दिया गया है. वो जॉन सीना, गोल्डबर्ग और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. लैसनर के ओपन चैलेंज को गुंथर भी स्वीकार कर सकते हैं. WWE द्वारा दोनों के बीच मैच कराया जा सकता है. ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा.
ये भी पढ़ें:-AJ Styles का WWE करियर खत्म, Undertaker ने वापसी कर दिया तोहफा, Triple H की आंखों से छलके आंसू
ओबा फेमी
ओबा फेमी भी ब्रॉक लैसनर के साथ मैच की कतार में खड़े हुए हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच में दोनों का आमना-सामना हुआ. तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. लैसनर ने ही फेमी को मैच से एलिमिनेट किया. कंपनी ने बता दिया है कि फेमी उनके फ्यूचर स्टार हैं. ऐसे में फेमी आगे जाकर लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दे सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिल सकता है.
एलए नाइट
एलए नाइट को भी बड़े मैच की सख्त जरूरत है. कंपनी ने अभी तक उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है रेसलमेनिया 42 में नाइट की टक्कर ब्रॉक लैसनर से हो सकती है. कंपनी इस प्लान के साथ आगे बढ़ सकती है. नाइट के करियर का ये बड़ा मैच हो सकता है. आगे जाकर लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब नाइट दे सकते हैं.
जे’वॉन एवंस
जे’वॉन एवंस की कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में एंट्री हुई है. अभी तक अपने प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीता है. कंपनी उन्हें आगे बढ़ाने के मूड में है. आगामी चैंबर मैच में भी शामिल है. हालांकि, वो शायद ही इस मुकाबले के विजेता बन पाएंगे. एवंस को रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच दिया जा सकता है. लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब एवंस दे सकते हैं. दोनों के बीच बढ़िया मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns को हराने वाले 150 किलो के रेसलर की WWE से छुट्टी, WrestleMania 42 में बड़े मैच का टूटा सपना!
संबंधित खबरें
Roman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
8 hrs agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
10 hrs agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 day agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 day agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
2 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
7 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
9 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines