Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 में कंपनी ने थोड़े बहुत सरप्राइज फैंस को दिए. सबसे बड़ी चौंकाने वाली चीज मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत में हुई. दूसरे नंबर पर ब्रॉन ब्रेकर आए. उनके साथ पॉल हेमन भी थे. रिंग में जाने से पहले किसी ब्लैक हुडी पहने शख्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया. इस वजह से ओबा फेमी ने ब्रेकर को पहले ही एलिमिनेट कर दिया. अब सवाल ये खड़ा होता है कि वो शख्स कौन था. यहां हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रहस्यमयी हमलावर हो सकते हैं.
सैथ रॉलिंस
पिछले साल सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन ने द विज़न ग्रुप बनाया. बाद में इसमें ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड शामिल हुए. अक्टूबर, 2025 में ब्रेकर और रीड ने रॉलिंस के खिलाफ टर्न ले लिया. रॉलिंस इसके बाद से WWE टीवी से बाहर चल रहे हैं. वो शोल्डर इंजरी से भी जूझ रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेसलमेनिया 42 में ब्रेकर और रॉलिंस का मैच हो सकता है. रॉलिंस ने शायद बदला लेने के लिए और कहानी की शुरुआत करने के लिए ब्रेकर के ऊपर हमला किया हो सकता है. वो रहस्यमयी हमलावर हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में इस वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देंगे Roman Reigns, रिपोर्ट में कंपनी के प्लान का खुलासा
लोगन पॉल
पिछले साल नवंबर में द विज़न ग्रुप में लोगन पॉल शामिल हुए थे. तब से लगातार वो ग्रुप के साथ बने हुए हैं और हर हफ्ते टीवी पर नज़र आ रहे हैं. ये बात क्लियर हो गई है कि पॉल अब पार्ट-टाइमर के रूप में काम नहीं करेंगे. कंपनी शायद उनके लिए बड़ा प्लान तैयार कर सकती है. वो विज़न के खिलाफ जा सकते हैं. इसके संकेत भी कई बार उन्होंने दिए हैं. हो सकता है कि उन्होंने ही ब्रेकर के ऊपर हमला किया है. वो भी शख के दायरे में हैं.
ऑस्टिन थ्योरी
सर्वाइवर सीरीज 2025 में सीएम पंक के ऊपर ब्लैक हुडी पहने शख्स ने अटैक किया था. बाद में पता चला कि वो ऑस्टिन थ्योरी हैं. थ्योरी ने द विज़न को ज्वाइन किया. थ्योरी के कैरेक्टर में इस बार बदलाव किया गया है. एक अलग मूड से उन्होंने वापसी की है. हो सकता है कि WWE उन्हें अब बड़ा पुश दे. थ्योरी भी विज़न के खिलाफ जाकर अपने लिए नया रास्ता ढूंढ सकते हैं. इस वजह से शायद ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर उन्होंने ही अटैक किया हो.
सीएम पंक
मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक के नाम भी लिस्ट में आ रहा है. ब्रॉन ब्रेकर के साथ उनकी राइवलरी रही है. जनवरी की शुरुआत में उन्होंने ब्रेकर को हराया था. हो सकता है कि कंपनी आगे भी ब्रेकर को टाइटल पिक्चर में रखे. पंक भी ऐसे कामों के लिए माहिर माने जाते हैं. आगे जाकर खुलासा हो सकता है कि ब्रेकर के ऊपर हमला करने वाले पंक हैं. ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकता है नया चैंपियन
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines