Daughters Of WWE Legends: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. कई रेसलर्स ने नया मुकाम हासिल कर नाम कमाया. हल्क होगन, द अंडरटेकर, स्टीव ऑस्टिन और रिक फ्लेयर जैसे दिग्गजों को हमेशा उनके कारनामों के लिए याद किया जाता है. WWE में कई ऐसे दिग्गज रहे हैं जिनकी बेटी ने खूब नाम कमाया है. शायद ही इस बारे में कभी किसी ने सोचा होगा. इन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर सफलता की सीढ़ी चढ़ ली है. इन स्टार किड्स ने अपना ही नहीं बल्कि अपने पिता का नाम भी रोशन कर दिया. यहां हम आपको चार WWE दिग्गजों की बेटियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बहुत तारीफ लूटी है.
ब्रॉक लैसनर
WWE में ब्रॉक लैसनर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. कई सालों से वह WWE में काम कर रहे हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में उनका नाम सभी के दिल और दिमाग में गूंजता है. लैसनर को फ्यूचर में जरूर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. लैसनर की बेटी का नाम मया लैसनर है. 23 साल की मया मौजूदा समय में अपने एथलेटिक करियर में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं. स्टारडम और सफलता की राह उन्होंने पकड़ ली है. मया कोलोराडो यूनिवर्सिटी में ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं. वह दो बार एनसीएए आउटडोर शॉट पुट का टाइटल जीत चुकी हैं.
द रॉक
द रॉक भी WWE के लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं. अभी भी वह समय मिलने पर बीच-बीच में WWE रिंग में आते रहते हैं. उनका नाम अब हॉलीवुड में भी गूंजता है. जब भी वह रिंग में एंट्री करते हैं तो फैंस की इनर्जी दोगुनी हो जाती है. रॉक की बेटी का नाम एवा है. मौजूदा समय में वह NXT की जनरल मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं. 2020 में उन्होंने WWE में एंट्री की थी. इसके बाद वह इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आईं. NXT में अब एवा का बहुत बड़ा रोल है. रॉक भी उनकी सफलता से काफी खुश हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes और Randy Orton के बड़े मैच का ऐलान, Roman Reigns के दुश्मनों से होगी टक्कर
रिक फ्लेयर
हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर को ग्रेटेस्ट प्रोफेशनल रेसलर की लिस्ट में रखा जाता है. 16 बार उन्होंने WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. रिक ने दिग्गजों के साथ काम किया और WWE को आगे बढ़ाया. वह हमेशा विंस मैकमैहन और कंपनी के प्रति वफादार रहे. रिक की बेटी का नाम शार्लेट फ्लेयर है, जिन्हें लगभग सभी रेसलिंग प्रेमी जानते हैं. शार्लेट ने अपने पिता की तरह ही WWE में बड़ा नाम बना लिया है. वह 14 बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी हैं. कंपनी ने हमेशा उन्हें बड़ा पुश दिया.
जेम्स हेनरी नीडहार्ट
जेम्स हेनरी नीडहार्ट को आज के समय में बहुत कम लोग जानते होंगे लेकिन रेसलिंग में उनका दबदबा भी रहा है. उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में WWF (अब WWE) में काम किया था. वह ब्रेट हार्ट के साथ दो बार टैग टीम चैंपियन भी रहे. रेसलिंग को ऊंचाई तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा. नीडहार्ट की बेटी का नाम नटालिया है, जिन्होंने WWE में जबरदस्त काम कर सभी की वाहवाही लूटी है. विमेंस डिवीजन में उनका काफी दबदबा है. नटालिया को फ्यूचर में जरूर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:-बचपन में ही WWE दिग्गज John Cena के प्यार में दीवानी हो गई थी मौजूदा चैंपियन, खुद स्वीकार की दिल की बात
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
16 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
17 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
18 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines