Royal Rumble 2026: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब बहुत कम समय रह गया है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वीकली शो में इसका बिल्डअप शुरू हो गया है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. बड़े स्टार्स का जलवा इस बार देखने को मिलेगा क्योंकि सऊदी में पहली बार रॉयल रंबल होने वाला है. खैर यहां हम कुछ स्टार्स की बात करेंगे जिनका Royal Rumble 2026 अंतिम हो सकता है.
ब्रॉक लैसनर
पिछले साल के अंत में जॉन सीना ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर रिटायर हो सकते हैं. हो सकता है कि ये बात सही हो जाए. लैसनर 2026 में WWE को अलविदा कह सकते हैं. Royal Rumble 2026 के लिए लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. उनका शो में जलवा देखने को मिला. उनका ये अंतिम रंबल हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-2026 के WWE Royal Rumble मैच में The Rock मचाएंगे बवाल! इन 3 कारणों से कर सकते हैं वापसी
एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. 2016 में उन्होंने रंबल मैच के जरिए ही WWE में डेब्यू किया था. स्टाइल्स का Royal Rumble 2026 अंतिम होना पक्का है. स्टाइल्स कह चुके हैं कि वो 2026 में रिटायर हो जाएंगे. अगले साल से उनका जलवा रिंग में देखने को नहीं मिलेगा. स्टाइल्स के फैंस अगली बार से स्टाइल्स का का बवाल रॉयल रंबल में नहीं देख पाएंगे.
आर-ट्रुथ
आर-ट्रुथ 53 साल के हो चुके हैं. उनके पास WWE में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. 2026 में किसी बड़े मौके पर वो रिटायर हो सकते हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो अपना अंतिम मैच द मिज़ के साथ लड़ना पसंद करेंगे. Royal Rumble 2026 में ट्रुथ भी नज़र आएंगे. रंबल मैच में वो एंट्री कर सकते हैं. एक तरह से कहा जाए तो Royal Rumble 2026 ट्रुथ का अंतिम हो सकता है.
रे मिस्टीरियो
हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो भी 51 साल के हो चुके हैं. 2026 में मिस्टीरियो भी किसी बड़े मौके पर WWE को अलविदा कह सकते हैं. मिस्टीरियो के पास भी WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. उम्मीद के मुताबिक Royal Rumble 2026 में होने वाले रंबल मैच में मिस्टीरियो जरूर एंट्री करेंगे. Royal Rumble 2026 मिस्टीरियो का अंतिम हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-12 साल बाद WWE दिग्गज AJ Styles की ‘घर वापसी’, इस बड़े शो में बवाल मचाकर फैंस को किया खुश
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines