Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. पहली बार सऊदी अब में ये पीएलई हो रहा है, तो बड़े सरप्राइज भी मिलेंगे. मेंस रंबल मैच का हिस्सा रोमन भी बनने वाले हैं. रंबल मैच में रेंस को सावधान रहने की जरूरत है. मौजूदा समय में रोस्टर में उनके कई दुश्मन हैं. यहां हम आपको 4 स्टार्स के बारे में बताते जो रोमन को रंबल मैच में धोखा दे सकते हैं.
जे उसो
हाल ही में जे उसो ने आगामी रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि वो पिछले साल की तरह रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करेंगे. जे ने हुंकार भर दी है. मैच जीतने के लिए वो कोई भी बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार हैं. अगर उनके सामने रोमन रेंस भी आए तो वो उन्हें धोखा देकर एलिनिमेट कर सकते हैं. रेंस को अपने भाई जे से सावधान रहन होगा.
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2026 के लिए ब्रॉक लैसनर के मैच का ऐलान, द बीस्ट ने दुश्मनों को चेतावनी देकर किया बड़ा दावा
द रॉक
पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से रॉक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस उन्हें लेकर काफी गुस्से में हैं. Royal Rumble 2026 सऊदी अरब में है, तो कंपनी वहां पर रॉक को लाकर सरप्राइज दे सकती है. रॉक रंबल मैच में आकर रोमन रेंस को धोखा देकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. इसके बाद दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में मैच बुक किया जा सकता है.
सीएम पंक
पिछले साल सर्वाइवर सीरीज में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक और रोमन रेंस ने साथ काम किया था. मैच खत्म होने के बाद दोनों ने हाथ भी मिलाया. ऐसा लगा कि पंक और रेंस के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. आगामी रंबल मैच में उम्मीद के मुताबिक पंक भी एंट्री करेंगे. वहां पर वो रोमन को एलिमिनेट कर उन्हें बड़ा धोखा दे सकते हैं.
जिमी उसो
आगामी रॉयल रंबल मैच में जिमी उसो भी एंट्री करेंगे. फैंस को उनका जलवा भी देखने को मिलेगा. जे उसो और जिमी के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप है. दोनों साथ में बवाल मचा सकते हैं. रेंस के लिए जिमी भी बड़ा खतरा हैं. जिमी किसी मौके पर अपने भाई रेंस को धोखा देकर उन्हें रिंग से बाहर कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर रोमन को बड़ा झटका लग सकता है. रेंस को जिमी से सतर्क रहना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:- ट्रिपल एच को पूर्व WWE चैंपियन ने दिया ‘धोखा’, अचानक AEW में डेब्यू कर मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines