Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 29 नवंबर को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. हमेशा की तरह फैंस की नजरें इस बार भी मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर होंगी. इसका बिल्डअप Raw में शुरू हो गया है. लोगन पॉल ने द विज़न ग्रुप ज्वाइन कर लिया है. आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं. इस आर्टिकल में हम तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने Survivor Series 2025 में होने वाले वॉरगेम्स मैच का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.
रोमन रेंस
पिछले महीने WWE Crown Jewel इवेंट में रोमन रेंस को ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ चौंकाने वाली हार मिली थी. रीड ने जब रेंस को पिन किया तो सभी हैरान रह गए थे. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए हैं. बहुत जल्द उनके वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है. रोमन को ट्रिपल एच ने आगामी वॉरगेम्स मैच में जरूर बुक करना चाहिए. संभावित सीएम पंक की टीम का हिस्सा वह बन सकते हैं. रेंस मैच में रहेंगे तो फिर फैंस का उत्साह बने रहेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई के बडे़ मैच का ऐलान, John Cena को रिटायर करने का मिला सुनहरा मौका
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर की वापसी का इंतजार भी चल रहा है. Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना को हराने के बाद से वह टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. लैसनर आजतक वॉरगेम्स मैच का हिस्सा नहीं बने हैं. इस बार ट्रिपल एच ने उन्हें बुक करना चाहिए. लैसनर जैसा खतरनाक स्टार अगर वॉरगेम्स मैच में रहेगा तो बहुत मजा आएगा. पॉल हेमन उन्हें अपने द विज़न ग्रुप में शामिल कर सकते हैं. इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं.
एजे ली
Wrestlepalooza 2025 में एजे ली ने सीएम पंक के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को हराया था. इसके बाद से टीवी पर ली दिखाई नहीं दी हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आगामी विमेंस वॉरगेम्स मैच में एजे का जलवा भी देखने को मिलेगा. बेबीफेस टीम का हिस्सा वह बन सकती हैं. ट्रिपल एच उन्हें बड़े मैच में बुक कर सभी को सरप्राइज दे सकते हैं. ली के रहने से विमेंस डिवीजन को और ज्यादा बढ़ावा भी मिलेगा.
जॉन सीना
जॉन सीना WWE Survivor Series 2025 में एक्शन में दिखेंगे यह बात एकदम पक्की है. हालांकि, अभी तक उनके मैच को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सीना अपने करियर में अंतिम बार इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. 13 दिसंबर, 2025 को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. ट्रिपल एच ने सीना को भी वॉरगेम्स मैच का हिस्सा बनाकर फैंस को खुश करना चाहिए. सीना इस खतरनाक मुकाबले में पहली बार अपना जलवा दिखा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-3 WWE सुपरस्टार्स जो John Cena के Last Time Is Now टूर्नामेंट में LA Knight के रहस्यमयी विरोधी हो सकते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
7 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines