Triple H Big Mistakes: WWE Royal Rumble 2026 का सफल समापन सऊदी अरब में हो गया. शो में चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी थी. स्टार्स ने अपने एक्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. ट्रिपल एच ने कहा था कि Royal Rumble में बड़े सरप्राइज मिलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. उनकी खराब बुकिंग एक बार फिर देखने को मिली. यहां हम ट्रिपल एच द्वारा Royal Rumble में की गई तीन गलतियों की बात करेंगे जिनसे फैंस का जरूर दिल टूट गया होगा.
किसी बड़े स्टार की वापसी ना होना
Royal Rumble 2026 में कोई बड़ा सरप्राइज फैंस को नहीं मिला. उम्मीद की जा रही थी कि द रॉक और क्रिस जैरिको की वापसी होगी. खासकर जैरिको का नाम तो कई महीनों से चर्चा में चल रहा था. 31 दिसंबर 2025 को उनका AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था. सभी ने सोचा था कि मेंस रॉयल रंबल मैच के अंत में जैरिको आएंगे, लेकिन ट्रिपल एच ने उन्हें बुक नहीं किया. द गेम ने किसी बड़े स्टार की वापसी नहीं कराई और ये उनकी बहुत बड़ी गलती है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में Brock Lesnar का सपना चकनाचूर, 2 स्टार्स ने बाहर फेंककर की सिट्टी पिट्टी गुम
ब्रॉक लैसनर की खराब बुकिंग
मेंस रॉयल रंबल मैच में सभी ब्रॉक लैसनर की एंट्री का इंतजार कर रहे थे. वो 22वें नंबर पर रिंग में आए. शुरुआत में उन्होंने सुप्लेक्स और एफ-5 से बवाल मचाया. कुछ देर बाद उनका एक्शन फीका पड़ गया. ओबा फेमी के साथ उनका टकराव देखने को मिला. लैसनर को जे उसो की एंट्री के दौरान एलए नाइट और कोडी रोड्स ने आसानी से एलिमिनेट कर दिया. ट्रिपल एच ने ब्रॉक जैसे दिग्गज की तगड़ी बुकिंग ना कर बहुत बड़ी गलती की.
एजे स्टाइल्स का रिटायरमेंट
ये बात सभी को पता थी कि स्टाइल्स 2026 में रिटायरमेंट लेने वाले हैं. किसी को ये नहीं पता था कि वो साल की शुरुआत में Royal Rumble में रिटायर हो जाएंगे. इतना ही नहीं स्टाइल्स को हार के साथ रिटायर होना पड़ा है. गुंथर के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए. स्टाइल्स का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत ऊंचा है. वो इस तरह की बुकिंग बिल्कुल भी डिजर्व नहीं करते थे. इसे भी ट्रिपल एच का खऱाब निर्णय कहा जा सकता है.
ब्रॉन ब्रेकर को लगा झटका
ब्रॉन ब्रेकर मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार थे. कई दिग्गजों ने उनके नाम पर मुहर लगा दी थी. उन्होंने दूसरे नंबर पर एंट्री की. ऐसा लगा था कि वो मैच में सभी को प्रभावित करेंगे. ब्रेकर के रिंग में जाने से पहले ही किसी रहस्यमयी शख्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया. इसके बाद रिंग के अंदर ओबा फेमी ने उन्हें तुरंत एलिमिनेट कर दिया. अपने फ्यूचर स्टार की ट्रिपल एच ने इस बार बहुत ही खराब बुकिंग की.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns की WWE Royal Rumble 2026 में जीत पर गदगद हुए Triple H, आइकॉनिक नया नाम देकर फैंस की लूटी वाहवाही
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines