Indian Stars: WWE बहुत बड़ी कंपनी है और वहां पर कई देशों के रेसलर काम करते हैं. हैरानी वाली बात है कि भारत का कोई रेसलर WWE में नहीं है. भारत में रेसलिंग की फैन-फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. जॉन सीना, द अंडरटेकर और रोमन रेंस जैसे दिग्गजों से फैंस बहुत प्यार करते हैं. ऐसा नहीं है कि भारत में टैलेंट की कमी है. इसके बावजूद ट्रिपल एच ने इधर ध्यान नहीं दिया है. यहां हम 3 भारतीय स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका WWE में अब वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है.
जिंदर महल
अप्रैल, 2024 में जिंदर महल को WWE ने रिलीज कर दिया था. महल को जब निकाला गया तब सभी हैरान हो गए थे. जिंदर ने WWE में अच्छा काम किया था. 2017 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप भी जीती थी. हाल ही में महल ने एक इंटरव्यू में ट्रिपल एच के ऊपर उनका सही से प्रयोग ना करने का आरोप लगाया था. WWE से जाने के बाद महल ने इंडिपेंडेंट सर्किट में अच्छा काम किया है. उन्हें WWE से ज्यादा सफलता बाहर मिली है. ऐसा लगता है कि अब महल WWE की तरफ रूख नहीं करेंगे. वहीं ट्रिपल एच भी शायद ही उनको वापस लाने के बारे में सोचेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE से निकाले गए 42 साल के रेसलर ने अचानक लिया संन्यास, इस बड़े इवेंट के बाद नहीं दिखेगा रिंग में जलवा
बॉलीवुड बॉयज
बॉलीवुड बॉयज के सुनील सिंह और समीर सिंह को भी कुछ साल पहले WWE ने रिलीज कर दिया था. इसके बाद से दोनों का करियर ज्यादा खास नहीं रहा है. WWE में इनकी वापसी भी अब काफी मुश्किल है. WWE रोस्टर रोस्टर में इस समय टैलेंटेड रेसलर्स की भरमार है. टैग टीम डिवीजन भी काफी तगड़ा है. ऐसे में बॉलीवुड बॉयज को अपनी जगह बना पाना बहुत मुश्किल होगा. ट्रिपल एच भी दोनों भारतीय स्टार्स को लाने के बारे में नहीं सोच रहे होंगे.
वीर महान
वीर महान ने WWE में अच्छा काम किया लेकिन मेन रोस्टर में उनका प्रयोग अच्छे से नहीं किया गया. 2022 में उन्हें Raw में नए कैरेक्टर के साथ सिंगल स्टार के रूप में स्थापित करने की कोशिश की गई थी. हालांकि, वीर को सफलता नहीं मिल पाई. इसके बाद उन्हें NXT में डाल दिया. वीर को भी पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने निकाल दिया था. महान की वापसी भी अब असंभव है. वह प्रेमानंद महाराज की शरण में चले गए हैं. वह रेसलिंग में वापसी के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचेंगे.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns और John Cena के फैंस के लिए आई बुरी खबर, WWE Survivor Series 2025 में नहीं दिखेगा जलवा!
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
23 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
4 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines