WWE: WWE Saturday Night’s Main Event में एलए नाइट के खिलाफ मैच में सैथ रॉलिंस के घुटने में चोट आ गई थी. WWE की चिंता इसके बाद बढ़ गई. रॉलिंस ने कुछ महीने पहले पॉल हेमन के साथ मिलकर नया ग्रुप तैयार किया था, जिसमें ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर भी शामिल हैं. रॉलिंस ने अब खुद खुलासा कर दिया है कि उनकी वापसी WrestleMania 42 तक हो पाएगी. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अब हेमन के नए गाय के रूप में रॉलिंस की जगह कौन लेगा. यहां हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अब हेमन के साथ जुड़ सकते हैं.
ब्रॉक लैसनर
WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से WWE टीवी पर लैसनर नज़र नहीं आए हैं. पिछले कुछ हफ्तों में कंपनी द्वारा उनकी वापसी के संकेत दिए जा रहे हैं. उनकी जिम में पसीना बहाते हुए एक तस्वीर भी सामने आई थी. कई लोगों का मानना है कि द बीस्ट रिंग में एंट्री के लिए अब तैयार हैं. सैथ रॉलिंस बाहर हो गए हैं तो उनकी जगह लैसनर सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. पॉल हेमन और लैसनर का इतिहास भी आप सभी जानते हैं. दोनों एक बार फिर साथ काम करेंगे तो मजा आएगा. फैंस भी हेमन और लैसनर की जोड़ी को देखकर उत्साहित हो जाएंगे.
कैरियन क्रॉस
कैरियन क्रॉस जब से WWE में वापस आए हैं तब से भटक ही रहे हैं. अच्छे काम के बावजूद उन्हें पुश नहीं दिया गया है. इस बात से फैंस भी नाराज हैं. क्रॉस अपनी ताकत और एक्शन से बता चुके हैं कि उनमें बड़ा स्टार बनने की पूरी क्षमता है. WWE पिछले कुछ हफ्तों से उनके ऊपर थोड़ा ध्यान भी दे रही है. उनकी लोकप्रियता और मर्चेंडाइज सेल्स में भी इजाफा हुआ है. अब वक्त आ गया है कि ट्रिपल एच को क्रॉस को बड़ा पुश देना चाहिए. क्रॉस को अगर पॉल हेमन का साथ मिलेगा तो वह बड़े स्टार बन सकते हैं. क्रॉस खुद भी रॉलिंस की जगह लेने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं.
सैमी ज़ेन
सैमी ज़ेन अभी एक्शन से बाहर चल रहे हैं लेकिन उनकी जल्द ही नए अंदाज में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है. सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन ने कुछ महीने पहले ज़ेन को उनके ग्रुप में शामिल होने का ऑफर दिया था. सैमी ने खूब मार खाई लेकिन ऑफर स्वीकार नहीं किया. सैमी कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. इसके बावजूद वह आजतक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं. ट्रिपल एच को अब सैमी के लेवल को बढ़ाना चाहिए. सैमी वापस आकर पॉल हेमन के नए गाय बन सकते हैं. यह कहीं ना कहीं उनके करियर के लिए अच्छा कदम होगा. WWE को इस बारे में जरूर विचार करना चाहिए. सैमी और हेमन पहले ब्लडलाइन में साथ काम कर चुके हैं तो इसका फायदा भी दोनों को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में धमाकेदार वापसी करने वाले Roman Reigns को नया निकनेम OTC1 किसने दिया?
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines