Triple H: WWE रोस्टर में इस समय टैलेंटेड रेसलर्स की बिल्कुल भी कमी नहीं है. सभी में आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है. क्रिएटिव टीम को स्टोरीलाइन आगे बढ़ाने में दिक्कतों की सामना करना पड़ रहा है. ट्रिपल एच के एरा में अभी तक बहुत बदलाव हो चुके हैं. द गेम के ऊपर खराब बुकिंग को लेकर आए दिन आरोप लगते रहते हैं. कुछ स्टार्स को उनके द्वारा आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है और ना ही उनका अच्छे से प्रयोग किया जा रहा है. इस आर्टिकल में हम WWE में अच्छा काम कर रहे तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच शायद पसंद नहीं करते हैं.
ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर ने 2020 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से अभी तक उन्होंने बढ़िया काम कर रहे हैं. पिछले कुछ साल से तो उनके कार्य में गजब का सुधार हुआ है. बड़े मैचों का भी वह हिस्सा रहे हैं. ट्रिपल एच ने उनके लिए क्या सोचा है यह किसी को समझ नहीं आ रहा है. आप यकीन नहीं करेंगे पिछले पांच लगातार टाइटल मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. मैकइंटायर वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं. इसके बावजूद द गेम उन्हें आगे नहीं बढ़ा रहे हैं. यह कहीं ना कहीं बहुत गलत मैकइंटायर के साथ हो रहा है. एक तरह से कहा जाए तो मैकइंटायर का करियर द गेम बर्बाद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- Drew Mcintyre के WWE करियर का अंत? चैंपियनशिप मैच हारने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म, सच्चाई का हुआ खुलासा
एलए नाइट
एलए नाइट को बेचारे से कम नहीं कहा जा सकता है. कई सालों से वह अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का इंतजार कर रहे हैं. फैंस के दिलों में उन्होंने अपने लिए जगह बना ली है. सभी चाहते हैं कि उन्हें ट्रिपल एच द्वारा बड़ा पुश दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है. नाइट की बुकिंग काफी विवादों में चल रही है. कहीं ना कहीं नाइट के साथ चीजें गलत हो रही हैं. उनके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है लेकिन यह बात ट्रिपल एच को नहीं दिख रही है.
रोमन रेंस
रोमन रेंस ने खुद को बेहतर बनाने के लिए WWE में बहुत मेहनत की. विंस मैकमैहन ने उनका शानदार अंदाज में प्रयोग कर आगे बढ़ाया. 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे. अगर पिछले डेढ़ साल की बात की जाए तो रेंस के साथ चीजें सही नहीं रही हैं. उनके ज्यादा प्रयोग नहीं किया गया है. ना ही उनकी बुकिंग पर ढंग से काम किया गया है. हाल ही में उन्हें ब्रॉन्सन रीड ने पिन किया है. कई लोगों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि रीड ने रेंस को हरा दिया है. विंस होते तो शायद चीजें अलग होतीं. सभी जानते हैं कि रेंस पार्ट-टाइमर बन चुके हैं. इसके बावजूद उनकी अच्छी बुकिंग नहीं हो रही है.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में 20 साल छोटे रेसलर से होगी Brock Lesnar की टक्कर, इस शख्स ने किया बहुत बड़ा दावा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines