Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 में कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना और रोमन रेंस शो में हो तो फिर फैंस का चीयर करना बनता था. चार तगड़े मैच वहां पर देखने को मिले. डॉमिनिक मिस्टीरियो ने सीना को हराकर दूसरी बार अपने करियर में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की. खैर कुछ स्टार्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिनन वह ऐसा करने में विफल रहे. यहां हम तीन WWE स्टार्स की बात करेंगे जो Survivor Series 2025 में हजारों फैंस के सामने फिसड्डी साबित हुए.
निकी बैला
Survivor Series 2025 में स्टेफनी वकेर ने निका बैला के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला अच्छा रहा. मैच में निकी का एक्शन ज्यादा खास नहीं रहा. हॉल ऑफ फेमर होने की वजह से फैंस उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं. इस बार वह ज्यादा खास कुछ नहीं कर पाए. मैच में स्टेफनी का दबदबा ज्यादा दिखा. कई लोगों ने निकी के चैंपियन बनने की उम्मीद भी लगाई थी लेकन ऐसा नहीं हुआ. एक तरह से कहा जाए निकी ने दर्शकों को बहुत निराश किया.
ये भी पढ़ें:-Survivor Series 2025 में John Cena को हराने और गर्लफ्रेंड से रीयूनियन के बाद WWE के सबसे बड़े हील की आई प्रतिक्रिया
बैकी लिंच
Survivor Series 2025 में बैकी लिंच वॉरगेम्स मैच का हिस्सा थीं. हील टीम में होने की वजह से फैंस ने उनसे तगड़े एक्शन की उम्मीद की थी. अनुभव के मामले में भी वह सबसे आगे थीं. मुकाबले में देखा जाए तो ज्यादातर समय में वह पीछे ही रहीं. इतना ही नहीं एजे ली ने बैकी को ब्लैक विडो से टैपआउट कर जीत हासिल की. बैकी के बेकार प्रदर्शन से फैंस को भी दुख हुआ होगा. कहीं ना कहीं यह उनके फ्यूचर के लिए भी खराब चीज है.
ड्रू मैकइंटायर
मेंस वॉरगेम्स मैच में हील टीम का हिस्सा ड्रू मैकइंटायर थे. मैकइंटायर ने जब रिंग में एंट्री की तो शुरुआत में उन्होंने तगड़ा एक्शन दिखाया. बाद में वह कमजोर पड़ गए. पिछले एक महीने में मैकइंटायर काफी चर्चा में रहे. SmackDown से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. पॉल हेमन ने अपने ग्रुप में शामिल किया. वॉरगेम्स मैच में सोचा गया था कि वह लाइमलाइट में रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैकइंटायर के प्रदर्शन से फैंस जरूर निराश हुए होंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में करारी हार के बाद 3 स्टार्स जिनके साथ Roman Reigns का अगला मैच हो सकता है
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
7 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines